सोलर सेक्टर में एंट्री करेगी ये स्मॉलकैप कंपनी! मर्जर पर BSE से मिली बड़ी मंजूरी - शेयर में तेजी
शेयर बाजार में एक स्मॉलकैप कंपनी अपने बड़े मर्जर प्लान को लेकर चर्चा में है। कंपनी को BSE से अहम अपडेट मिला है, जिसके बाद निवेशकों की नजर शेयर पर बनी हुई है। पांच साल में शानदार रिटर्न देने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को अब सोलर कारोबार में हिस्सेदारी का मौका मिल सकता है।

3,294.87 रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) ने अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया कि उसे BSE से अपनी मर्जर योजना पर ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है।
इसके तहत शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड का मर्जर शांति लर्निंग इनिशिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड और GREW एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ होना है। इसका मकसद चिरिपाल ग्रुप की तेजी से बढ़ती सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी GREW एनर्जी को शेयर बाजार में लिस्ट कराना है।
यह शांति एजुकेशनल के शेयरधारकों के लिए बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि वे एक एजुकेशन कंपनी में हिस्सेदारी रखने के बजाय तेजी से बढ़ते सोलर मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में सीधे हिस्सेदार बन सकेंगे। GREW एनर्जी का राजस्थान के डूडू में 6.5 गीगावॉट क्षमता वाला सोलर मॉड्यूल प्लांट चालू है और कंपनी अपनी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर 11 गीगावॉट करने की योजना पर काम कर रही है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में 8 गीगावॉट क्षमता वाला सोलर सेल प्लांट बनाया जा रहा है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी टेक्नोलॉजी पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।
क्या होगा शेयर एक्सचेंज रेशियो?
प्रस्तावित शेयर एक्सचेंज रेशियो के मुताबिक, Shanti Educational Initiatives Ltd के हर 212 शेयरों के बदले GREW एनर्जी के 100 शेयर मिलेंगे। हालांकि, मर्जर की प्रक्रिया पूरी होने के लिए अन्य जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी हो सकती हैं।
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (SEIL) और GREW एनर्जी के बीच प्रस्तावित मर्जर को शेयरधारकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
इस डील के पूरा होने के बाद SEIL के शेयरधारकों को तेजी से बढ़ती सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी GREW एनर्जी के लिस्टेड शेयर मिलेंगे। इससे उन्हें भारत के तेजी से विकसित हो रहे सोलर एनर्जी सेक्टर में सीधे हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।
Shanti Educational Share Price
सुबह 10:25 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 2.62% या 5.20 रुपये की तेजी के साथ 204.01 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.53% या 5.05 रुपये की तेजी के साथ 204.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने बीते 5 साल में 2011% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में स्टॉक 215 प्रतिशत चढ़ा है।