जारी है दमदार रैली! कल 10% की तेजी के बाद आज भी 10 प्रतिशत उछला भाव - 1 हफ्ते में 30% भागा ये स्मॉल कैप शेयर
BSE Analytics के मुताबिक बीते 1 हफ्ते में शेयर करीब 30% चढ़ चुका है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 76 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 50 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 180 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में स्टॉक 1216 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

Stock in Focus: गुरुवार को शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। बीते 4 फरवरी को स्टॉक में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था लेकिन आज स्टॉक का प्राइस बैंड बीएसई ने 20% कर दिया है और इस समय खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:30 बजे तक 9.33% या 15.15 रुपये चढ़कर 177.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
BSE Analytics के मुताबिक बीते 1 हफ्ते में शेयर करीब 30% चढ़ चुका है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर 76 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 50 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 180 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में स्टॉक 1216 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
जल्द ही जारी होगा Q3 रिजल्ट
कंपनी ने 02 फरवरी को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय रिजल्ट जारी किया जाएगा।
हाल ही में दी थी एक और बड़ी जानकारी
बीते 17 जनवरी के अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसने अपनी सहायक कंपनी Uniformverse Private Limited के पक्ष में एक लेटर ऑफ कम्फर्ट (Letter of Comfort) जारी किया है। यह लेटर ऑफ कम्फर्ट ICICI Bank Limited को, Uniformverse Private Limited द्वारा ली गई क्रेडिट सुविधाओं के संबंध में दिया गया है।
सब्सिडियरी कंपनी Uniformverse Private Limited ने ICICI Bank Limited से ₹49.90 मिलियन की क्रेडिट सुविधा ली है। इसके लिए Shanti Educational Initiatives Limited ने यह लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया है, जिसमें यह आश्वासन दिया गया है कि कंपनी बिना पूर्व लिखित अनुमति के सहायक कंपनी की चुकता शेयर पूंजी में अपने बेनिफिशियल ओनरशिप को कम नहीं करेगी। साथ ही, यह भी आश्वासन दिया गया है कि उधारकर्ता द्वारा किसी भी दायित्व के पालन में चूक होने की स्थिति में बैंक को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखा जाएगा।