Q3 रिजल्ट के बाद रडार पर एजुकेशन सेक्टर की इस कंपनी का शेयर! 2 साल में दोगुना कर चुका है पैसा

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच आज एजुकेशन सेक्टर की ये स्मॉल कैप कंपनी निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को पेश किया था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच आज एजुकेशन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को पेश किया था।

Shanti Educational Initiatives Q3 FY26 Results

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के आंकड़े अच्छे नहीं रहे हैं। Q3 FY26 में कंपनी की स्टैंडअलोन इनकम 2.78 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 6.46 करोड़ रुपये थी। Q3 में कंपनी का टैक्स से पहले का प्रॉफिट (माइनस) -1.05 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले पॉजिटिव में 2.01 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट माइनस में रहा। यह इस बार -83.21 लाख रुपये रहा जो एक साल पहले 1.64 करोड़ रुपये था।

Shanti Educational Initiatives Share Price

सुबह 10:16 बजे तक शेयर बीएसई पर 2.10% या 3.70 रुपये गिरकर 172.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 2,782.89 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने निवेशकों का पैसा दो साल में दोगुना करते हुए 173 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

हाल ही में दी थी एक और बड़ी जानकारी

बीते 17 जनवरी के अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसने अपनी सहायक कंपनी Uniformverse Private Limited के पक्ष में एक लेटर ऑफ कम्फर्ट (Letter of Comfort) जारी किया है। यह लेटर ऑफ कम्फर्ट ICICI Bank Limited को, Uniformverse Private Limited द्वारा ली गई क्रेडिट सुविधाओं के संबंध में दिया गया है।

सब्सिडियरी कंपनी Uniformverse Private Limited ने ICICI Bank Limited से ₹49.90 मिलियन की क्रेडिट सुविधा ली है। इसके लिए Shanti Educational Initiatives Limited ने यह लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया है, जिसमें यह आश्वासन दिया गया है कि कंपनी बिना पूर्व लिखित अनुमति के सहायक कंपनी की चुकता शेयर पूंजी में अपने बेनिफिशियल ओनरशिप को कम नहीं करेगी। साथ ही, यह भी आश्वासन दिया गया है कि उधारकर्ता द्वारा किसी भी दायित्व के पालन में चूक होने की स्थिति में बैंक को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखा जाएगा।

Read more!
Advertisement