बाजार की तेजी के बीच दौड़ा ये स्मॉल कैप स्टॉक! 8% उछला भाव - चेक करें डिटेल्स

बीएसई पर आज यह शेयर 207.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 220 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर दोपहर 12:16 बजे तक बीएसई पर 7.17% या 14.60 रुपये चढ़कर 218.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: 3,506.58 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में आज 8% की तेजी देखने को मिली है। 

बीएसई पर आज यह शेयर 207.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 220 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर दोपहर 12:16 बजे तक बीएसई पर 7.17% या 14.60 रुपये चढ़कर 218.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 6.98% या 14.21 रुपये की तेजी के साथ  217.67 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Shanti Educational Initiatives FY26 Results

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.17 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) बढ़कर 0.98 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.47 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 308.5% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Shanti Educational Initiatives के बारे में

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (SEIL) अहमदाबाद स्थित एक शिक्षा क्षेत्र की कंपनी है, जिसे चिरिपाल ग्रुप का सपोर्ट है। कंपनी मुख्य रूप से स्कूल (K-12) और प्री-स्कूल सेगमेंट में काम करती है। यह शैक्षणिक संस्थानों को स्कूल प्रबंधन, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षक प्रशिक्षण और फ्रेंचाइजी मॉडल जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक और बेहतर शिक्षा सेवाओं के जरिए देशभर के स्कूलों को मजबूत बनाना है।

Read more!
Advertisement