सोलर और ईवी चार्जिंग सेक्टर की इस कंपनी ने पेश किए दमदार Q1 नतीजे! मुनाफे में शानदार उछाल, शेयर भी चमका
सोलर सॉल्यूशंस, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी स्मॉल कैप कंपनी ने निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी किए हैं।

सोलर सॉल्यूशंस, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी स्मॉल कैप कंपनी, सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (Servotech Renewable Power System Limited) ने निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी किए हैं।
स्टैंडअलोन आधार पर कुल रेवेन्यू 66.31% बढ़कर 208.11 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 125.14 करोड़ रुपये था। ग्रॉस प्रॉफिट 69.75% बढ़कर 45.11 करोड़ रुपये, EBITDA 62.85% बढ़कर 23.18 करोड़ रुपये, टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 48.18% बढ़कर 14.88 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) 47.01% बढ़कर 11.10 करोड़ रुपये रहा।
कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का कुल रेवेन्यू 57.69% बढ़कर 216.29 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 137.17 करोड़ रुपये था। ग्रॉस प्रॉफिट 86.75% बढ़कर 48.56 करोड़ रुपये, EBITDA 93.35% बढ़कर 20.94 करोड़ रुपये, PBT 61.58% बढ़कर 10.62 करोड़ रुपये और PAT 74.51% बढ़कर 7.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इन नतीजों से साफ है कि कंपनी ने सोलर सॉल्यूशंस, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और EV चार्जर कारोबार में मजबूत वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे कंपनी की मजबूत कामकाजी क्षमता और उसके क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन की बढ़ती मांग को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में राजस्व और मुनाफे दोनों में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है।
साथ ही कंपनी इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक के विकास में लगातार निवेश कर रही है। उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन कंपनी की बेहतर रणनीति और रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा ईवी चार्जिंग सेक्टर में बढ़ते अवसरों का फायदा उठाने की क्षमता का नतीजा है।
रमन भाटिया ने कहा कि भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदमों के बीच कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, स्वदेशी तकनीक विकसित करने और ग्राहकों, साझेदारों व शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक बेहतर वैल्यू क्रिएशन करने पर फोकस बनाए रखेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत कारोबारी आधार के दम पर कंपनी आने वाली तिमाहियों में भी अपनी तेज विकास रफ्तार बनाए रखेगी।
बता दें कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) कैटेगरी के तहत जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग DMCC (Zenith Multi Trading DMCC) के पास हरि शंकर तिबरेवाल के स्वामित्व वाले 51 लाख से अधिक शेयर हैं।
Servotech Renewable Power Share Price
2,317.62 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर सुबह 11:21 बजे तक 2.06% या 2.07 रुपये चढ़कर 102.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।