Q2 रिजल्ट के बाद रडार पर ये ईवी स्टॉक! ₹110 से कम है शेयर प्राइस - 5 साल में मिला 4000% का रिटर्न

फिलहाल सुबह 10:41 बजे तक शेयर एनएसई पर 9% या 10.47 रुपये गिरकर 105.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक आज एनएसई पर 105 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 95.60 रुपये को टच कर लिया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

EV Stock: ईवी स्टॉक सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (Servotech Renewable Power System Limited) के शेयरों में आज 10% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस शेयर ने निवेशकों को बीते 5 साल में 4050% का रिटर्न दिया है।

फिलहाल सुबह 11:23 बजे तक शेयर एनएसई पर 9.13% या 10.62 रुपये गिरकर 105.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक आज एनएसई पर 105 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 95.60 रुपये को टच कर लिया है।

आज क्यों आई स्टॉक में गिरावट?

आज शेयर में यह गिरावट कंपनी द्वारा पेश किए गए कमजोर Q2 रिजल्ट के बाद आई है। कंपनी ने रविवार 9 नवंबर को अपने एनएसई फाइलिंग में बताया कि:

स्टैंडअलोन रिजल्ट

Q2 FY26 में कंपनी के प्रदर्शन में पिछली तिमाही (Q1 FY26) की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की कुल आय 17.75% घटकर ₹10,292.63 लाख रही, जो Q1 में ₹12,513.59 लाख थी।

कंपनी का EBITDA 31.55% गिरकर ₹974.18 लाख पर आ गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹1,423.17 लाख था। ग्रॉस प्रॉफिट में भी 15.31% की कमी आई और यह ₹2,250.62 लाख रहा, जो Q1 में ₹2,657.36 लाख था।

PBT (कर पूर्व लाभ) 69.08% गिरकर ₹310.45 लाख रह गया, जबकि Q1 में यह ₹1,003.98 लाख था। कंपनी का PAT 69.91% की बड़ी गिरावट के साथ ₹227.23 लाख रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹755.06 लाख था।

कंसॉलिडेटेड रिजल्ट

कंसॉलिडेटेड आधार पर भी कंपनी के तिमाही नतीजों में गिरावट देखी गई। कुल आय 21.51% गिरकर ₹10,765.68 लाख रही, जबकि Q1 में यह ₹13,716.54 लाख थी।

EBITDA 31.25% घटकर ₹744.46 लाख रहा, जो Q1 में ₹1,083.18 लाख था। ग्रॉस प्रॉफिट 9.14% गिरा और ₹2,362.54 लाख दर्ज किया गया, जो Q1 में ₹2,600.34 लाख था।

PBT में 91.95% की बड़ी गिरावट आई और यह ₹52.92 लाख रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹657.01 लाख था। PAT 91.32% की भारी गिरावट के साथ ₹39.51 लाख रहा, जो Q1 में ₹455.05 लाख था।

Read more!
Advertisement