SEBI ने इस कंपनी पर लगाई इतनी बड़ी रोक! रेगुलेटर ने ऐसा कदम क्यों उठाया ?
JSW Cement के प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानि IPO पर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने रोक लगा दी है। SEBI की वेबसाइट पर को उपलब्ध सूचना के मुताबिक SEBI ने कहा कि प्रस्तावित IPO को फिलहाल टाल दिया गया है।

JSW Cement के प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानि IPO पर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने रोक लगा दी है। SEBI की वेबसाइट पर को उपलब्ध सूचना के मुताबिक SEBI ने कहा कि प्रस्तावित IPO को फिलहाल टाल दिया गया है। SEBI ने JSW Cement के IPO को होल्ड करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। आपको बता दें कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने 16 अगस्त को SEBI के पास IPO दस्तावेज दाखिल किए थे।
SEBI की ओर से यह रोक ऐसे समय लगाई गई है, जब सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW Group के एक डिविजन JSW सीमेंट ने कंस्ट्रक्शन मटीरियल की मजबूत डिमांड और देश के तेजी से बढ़ते शेयर मार्केट का फायदा उठाने की कोशिश की थी। जिस तरह से बाजार में तेजी है और IPO के लिए बेहतर माहौल है,इसके चलते कंपनी ने मौके का फायदा उठाने के मकसद से अगस्त में IPO के लिए आवेदन किया था।
IPO की जानकारी
DRHP के मुताबिक, प्रस्तावित इशयू में 2,000 करोड़ रुपये के वैल्यू के इक्विटी शेयर का फ्रैश इश्यूऔर शेयरधारकों की ओर से 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री पेशकश OFS शामिल है। OFS के तहत AP एशिया ऑपरच्यूनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड 937.5-937.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे तथा SBI 125 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगा।
बीते साल स्टॉक मार्केट पर समूह की इंफ्रा कंपनी, जेएसडब्ल्यू इफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ लेकर आई थी और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी. कंपनी ने आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है.