'सर्किट' पर SEBI का एक्शन, धोखाधड़ी मामले में 59 लोगों पर लगा बैन

SEBI Action: मार्केट रेगुलेटरी सेबी ने 'सर्किट' यानी अरशद वारसी समेत 59 लोगों पर बैन लगाया। सेबी ने धोखाधड़ी के मामले में एक्शन लिया है।

Advertisement
Arshad Warsi
अरशद वारसी

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार नियामक (SEBI) एक बार फिर से एक्शन मोड में है। सेबी ने बॉलीवुड में 'सर्किट' यानी अरशद वारसी समेत 59 लोगों को 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। सेबी ने धोखाधड़ी मामले में यह फैसला लिया है। 

सेबी ने कुछ लोगों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसका मतलब है कि सेबी ने 1.05 करोड़ के अवैध कमाई को जब्त करने का ऑर्डर दिया है। 

क्या है पूरा मामला 

सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (Sadhna Broadcast Ltd-SBL) के शेयरों के साथ हुए छेड़छाड़ मामले पर एक्शन लिया है। सेबी के अनुसार यह 59 व्यक्ति शेयर प्राइस को पंप और डिंप करते हैं।

इस पूरे मामले में गौरव गुप्ता का नाम आ रहा है। माना जा रहा है कि इस धोखाधड़ी के जरिये गौरव ने 18.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, साधना बायो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 9.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

सेबी ने ऑर्डर दिया है कि यह लोग अवैध लाभों को वापस करें। बता दें कि इस मामले में गौरव गु्प्ता, साधना बायो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड और अरशद वारसी के साथ उनकी पत्‍नी और उनके भाई का नाम भी आ रहा है। 

कैसे कर रहे थे धोखाधड़ी
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लोग YouTube वीडियो के जरिये धोखाधड़ी कर रहे थे। सेबी के अनुसार यह पूरी धोखाधड़ी 8 मार्च 2022 से 30 नवंबर 2022 तक चली थी। यह लोग YouTube पर गलत जानकारी साझा कर अनजान निवेशकों को आकर्षित करते थे। 

सेबी ने इस धोखाधड़ी जांच में पांच YouTube चैनल्स की पहचान की है। सेबी के अनुसार द एडवाइजर, मिडकैप कॉल्स, प्रॉफिट यात्रा, मनीवाइज और इंडिया बुलिश जैसे यू-ट्यूब चैनल्स के जरिये धोखाधड़ी की जा रही थी। 

सामने आया व्‍हाट्सएप चैट

सेबी को व्‍हाट्सएप चैट मिला है। इस चैट में मनीष मिश्रा और अरशद वारसी के बीच बातचीत हुई है। चैट के अनुसार अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई को 25-25 लाख रुपये ट्रांसफर किये जाने वाले थे। सेबी ने अपने लास्ट ऑर्डर में सात व्यक्तियों को पांच साल के सिक्योरिटी मार्केट से बैन किया है। वहीं, बाकी 54 को एक साल से बैन किया है। 

Read more!
Advertisement