SBI Funds Management IPO आज से खुला! सब्सक्राइब करें या नहीं? चेक करें लेटेस्ट जीएमपी
कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 545-574 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 26 इक्विटी शेयरों का है। निवेशक इस इश्यू को 16 जुलाई तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

In Short
- SBI Funds Management का ₹9,813 करोड़ का IPO 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक निवेश के लिए खुला है।
- ग्रे मार्केट में शेयर 95-100 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है, जिससे 17-18% लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे हैं।
- अधिकांश प्रमुख ब्रोकरेज हाउस ने मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्रोथ संभावनाओं के चलते IPO को 'Subscribe' रेटिंग दी है।
SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Funds Management का आईपीओ मंगलवार, 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 545-574 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 26 इक्विटी शेयरों का है। निवेशक इस इश्यू को 16 जुलाई तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।
पूरी तरह OFS है यह आईपीओ
9,813 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अमुंडी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। चूंकि यह OFS है, इसलिए इस इश्यू से मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी।
कितना है GMP?
ग्रे मार्केट में SBI फंड्स मैनेजमेंट का शेयर फिलहाल 95-100 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 17-18 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है।
एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 2,663 करोड़ रुपये
आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने 100 से ज्यादा एंकर निवेशकों से 2,662.96 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर निवेशकों में LIC, HDFC Mutual Fund, ICICI Prudential MF, Government of Singapore, BlackRock, Fidelity, Goldman Sachs, Kotak MF, Tata MF, UTI MF और Nomura India समेत कई बड़े नाम शामिल रहे।
कंपनी ने इससे पहले प्री-आईपीओ राउंड में भी 1,880 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसके बाद आईपीओ का आकार घटाया गया।
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में SBI फंड्स मैनेजमेंट का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,067 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 4,976.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 2,540.15 करोड़ रुपये और राजस्व 4,236.15 करोड़ रुपये था। मौजूदा मूल्यांकन पर कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये बैठता है।
ब्रोकरेज की राय क्या है?
आनंद राठी, चोला सिक्योरिटीज, निर्मल बंग, अरिहंत कैपिटल, स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट, केसी सिक्योरिटीज, सिस्टमेटिक्स, BP Equities, SMIFS, वेंचुरा सिक्योरिटीज और बीकन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स सहित लगभग सभी प्रमुख ब्रोकरेज हाउस ने इस आईपीओ पर 'सब्सक्राइब' की रेटिंग दी है।
अधिकांश ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत बाजार हिस्सेदारी, SBI और Amundi का समर्थन, एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल और लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाएं इसे आकर्षक बनाती हैं, हालांकि कुछ ने वैल्यूएशन को उचित या पूरी तरह प्राइस्ड भी बताया है।