‘बुलेट ट्रेन’ की रफ्तार! 729 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर के बाद दौड़ा Railway PSU Stock - आपका दांव है?
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया की उसे 729 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

रेलवे सेक्टर की नवरत्न पीएसयू कंपनी Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) का स्टॉक आज जबरदस्त तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 1 हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत गिरा यह शेयर आज 3% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है।
रेलवे पीएसयू स्टॉक में यह तेजी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद देखने को मिल रही है। दरअसल मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया की उसे 729 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने बताया कि उसे Himachal Pradesh State Electricity Board Ltd.(HPSEBL) से संशोधित सुधार-आधारित और रिजल्ट-लिंक्ड, डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल जोन (Central Zone) में डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने के लिए 729,82,19,992.45 रुपये (729 करोड़) का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 24 महीने में पूरा करना है। इस खबर के बाद से ही आज शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
RVNL Share Price
दोपहर 12:51 बजे तक शेयर बीएसई पर 3.10% या 10.10 रुपये की तेजी के साथ 336.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 3.08% या 10.05 रुपये चढ़कर 336.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
RVNL Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 7 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 17 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 23 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 42 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 39 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 996 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 1580 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
RVNL Dividend History
बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इससे पहले सितंबर 2024 में 2.11 रुपये का डिविडेंड, सितंबर 2023 में 0.36 रुपये का डिविडेंड, अप्रैल 2023 में 0.70 रुपये का डिविडेंड, सितंबर 2022 में 0.25 रुपये का डिविडेंड और मार्च 2022 में 1.58 रुपये का डिविडेंड दिया था।