22 रुपए का पेनी स्टॉक बना हुआ है रॉकेट, ऊपर से कर्ज मुक्त है कंपनी
एक ऐसा स्टॉक जिसकी कीमत महज 22 रुपए के आसपास है। पिछले कुछ दिनों से शेयर में अच्छी तेजी देखी जा रही है। इतना ही नहीं इस कंपनी पर कोई कर्ज भी नहीं है।

एक ऐसा स्टॉक जिसकी कीमत महज 22 रुपए के आसपास है। पिछले कुछ दिनों से शेयर में अच्छी तेजी देखी जा रही है। इतना ही नहीं इस कंपनी पर कोई कर्ज भी नहीं है।
इस शेयर का नाम Julien Agro Infratech Limited है। गुरुवार को शेयरों में 5.02% की बढ़त देखने को मिली। जो प्रीवियस क्लोज ₹26.98 प्रति शेयर से बढ़कर ₹28.34 प्रति शेयर पर पहुंच गया था जो की आज का इंट्रा डे हाई भी है। इस स्टॉक का 52-वीक हाई ₹34.63 और 52-वीक लो ₹22.20 है। वर्तमान में, यह अपने 52-वीक लो ₹22.20 से 27.66% ऊपर ट्रेड कर रहा है।
स्टॉक स्प्लिट
Julien Agro Infratech के Board of Directors ने पहले 6 जनवरी 2025 को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की थी। हालांकि बाद में NSDL और CDSL के साथ विचार-विमर्श के बाद इसे संशोधित कर 8 जनवरी 2025 कर दिया गया है। इस स्प्लिट के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले छोटे शेयरों में विभाजित किया जाएगा।
ऑर्डर बुक
स्टॉक स्प्लिट का मुख्य उद्देश्य कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी और पहुंच को बढ़ाना है ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक इसमें भाग ले सकें। Julien Agro Infratech ने हाल ही में Unbranded Rice” की सप्लाई के लिए ₹118.30 मिलियन का बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर कंपनी की कृषि प्रोडक्ट्स में विशेषज्ञता को दर्शाता है।
Julien Agro Infratech की मार्केट कैप ₹54 करोड़ है और यह पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। FY24 में कंपनी ने ₹21.35 करोड़ की नेट सेल्स और ₹0.05 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। इस कंपनी की स्थापना 1997 में हुई थी। शुरुआत में कंपनी का फोकस लैंड डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन वर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर था।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।