RRP Electronics खरीदेगी Vital Electronics, मार्च 2028 तक 100% अधिग्रहण; सेमीकंडक्टर से EMS तक बढ़ेगा कारोबार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक तय रोडमैप के मुताबिक कंपनी चार चरणों में Vital Electronics की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। योजना के अनुसार RRP Electronics मार्च 2027 तक Vital Electronics में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

RRP Electronics ने अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी Vital Electronics के रणनीतिक अधिग्रहण के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) और टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक तय रोडमैप के मुताबिक कंपनी चार चरणों में Vital Electronics की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

मार्च 2028 तक पूरा होगा अधिग्रहण

योजना के अनुसार RRP Electronics मार्च 2027 तक Vital Electronics में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। इसके बाद तय माइलस्टोन पूरे होने और जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने पर मार्च 2028 तक 100 फीसदी अधिग्रहण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पीटीआई के मुताबिक अधिग्रहण पूरा होने के बाद RRP की योजना MS Vital Electronics का एकीकरण कर उसे समूह की किसी सूचीबद्ध कंपनी में विलय करने की है। इसके लिए कॉरपोरेट, वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेना जरूरी होगा।

सेमीकंडक्टर से तैयार इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक बनेगी पूरी चेन

यह डील RRP Electronics की OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) और ATMP (Assembly, Testing, Marking and Packaging) क्षमताओं को आगे बढ़ाएगा। कंपनी अब केवल सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी।

Vital Electronics एंड-टू-एंड कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं देती है। कंपनी PCBA, Surface Mount Technology (SMT), इलेक्ट्रोमैकेनिकल असेंबली, इंजीनियरिंग, स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग, टेस्टिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन, कस्टम पैकेजिंग और बॉक्स-बिल्ड समाधान उपलब्ध कराती है।

इस अधिग्रहण के बाद RRP Electronics जहां सेमीकंडक्टर डिवाइस का निर्माण और पैकेजिंग करेगी, वहीं Vital Electronics उन चिप्स को प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर इंटीग्रेट कर रक्षा, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए तैयार इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि अगले तीन वर्षों के लिए उसके ऑर्डर बुक में 90 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व दिखाई दे रहा है।

Read more!
Advertisement