स्टील कंपनी ने साइन किया MOU! 20,000 MT TMT बार की संभावित खरीद; ₹300 करोड़ तक का पोटेंशियल - शेयर पर नजर

स्टील सेक्टर की कंपनी Rhetan TMT ने पुणे की Bajaj Tubular Products के साथ 24 महीने का MOU किया है। इस समझौते के तहत TMT Bars की संभावित खरीद होगी। कंपनी ने इस कारोबारी रिश्ते से बड़े बिजनेस अवसर का अनुमान लगाया है, जिसकी पूरी तस्वीर ऑर्डर्स और बाजार परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Metal Stock: सोमवार 28 सितंबर को आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी, रहेतान टीएमटी लिमिटेड (Rhetan TMT Limited) का शेयर निवेशकों के रडार पर रहेगा। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने पुणे की Bajaj Tubular Products Private Limited के साथ एक Memorandum of Understanding (MOU) साइन किया है।

इस समझौते के तहत Bajaj Tubular, Rhetan TMT से करीब 20,000 मीट्रिक टन TMT Bars खरीदने की योजना बना रही है। यह खरीद MOU की 24 महीने की अवधि के दौरान की जाएगी। हालांकि, यह मात्रा तय ऑर्डर नहीं है और वास्तविक खरीद Bajaj Tubular की जरूरत, प्रोजेक्ट्स, सप्लाई शेड्यूल, उत्पाद की उपलब्धता और Rhetan TMT की उत्पादन क्षमता के आधार पर अलग-अलग Purchase Orders के जरिए होगी।

Bajaj Tubular Products Private Limited महाराष्ट्र के पुणे में स्थित कंपनी है और स्टील ट्यूबलर प्रोडक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कच्चे माल, आयरन इंगॉट्स, स्टील इंगॉट्स और आयरन पाइप्स की ट्रेडिंग और सप्लाई का कारोबार करती है।

कंपनी के मुताबिक, 20,000 MT की संभावित खरीद के अलावा, मैनेजमेंट ने इस कारोबारी रिश्ते से अगले 24 महीनों में करीब ₹250-300 करोड़ के व्यापक बिजनेस पोटेंशियल का अनुमान लगाया है। यह अनुमान संभावित प्रोडक्ट मिक्स, ऑर्डर की संख्या, मौजूदा और भविष्य की बाजार कीमतों और आगे मिलने वाले अतिरिक्त कारोबार को ध्यान में रखकर लगाया गया है। हालांकि ₹250-300 करोड़ कोई पक्का ऑर्डर या सुनिश्चित कमाई नहीं है, बल्कि कंपनी का कारोबारी अवसर को लेकर अनुमान है।

मैनेजमेंट का नजरिया

कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, Bajaj Tubular Products Private Limited के साथ हुआ MOU कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कॉरपोरेट डेवलपमेंट है। मैनेजमेंट के मौजूदा आकलन के अनुसार, इस कारोबारी रिश्ते की कुल व्यापक व्यावसायिक क्षमता करीब ₹250-300 करोड़ हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है और इसकी पूरी तरह पुष्टि वास्तविक खरीद ऑर्डर मिलने के बाद ही होगी। 

Rhetan TMT Share Price

कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई और एनएसई पर 4.95% या 0.79 रुपये गिरकर 15.18 रुपये पर बंद हुआ था।

Read more!
Advertisement