स्टील सेक्टर की इस कंपनी का Q1 में 300% से अधिक बढ़ा PAT! शेयर में हलचल - आपका दांव है?
कंपनी का PAT सालाना आधार पर 315.7% बढ़कर 3.16 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 0.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 19.3% घटकर 4.06 करोड़ रुपये रह गई, जो Q1FY26 में 5.04 करोड़ रुपये थी।

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, Rhetan TMT Limited का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में मुनाफे में बड़ी बढ़त दर्ज की है।
कंपनी का PAT सालाना आधार पर 315.7% बढ़कर 3.16 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 0.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 19.3% घटकर 4.06 करोड़ रुपये रह गई, जो Q1FY26 में 5.04 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का EBITDA भी 195.5% बढ़कर 3.79 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1.28 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 25.5% से बढ़कर 93.3% हो गया। Profit Before Tax (PBT) भी 335.5% बढ़कर 3.31 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो Q1FY26 में 0.76 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का Earnings Per Share (EPS) 0.04 रुपये रहा।
इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने काडी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी है। क्षमता को मौजूदा 45,000 MT सालाना से बढ़ाकर 75,000 MT किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस विस्तार से उसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होगी और TMT स्टील सेगमेंट में बढ़ते कारोबारी अवसरों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शालिन शाह ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत बेहतर प्रदर्शन के साथ की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है। शाह के मुताबिक, कंपनी की क्षमता बढ़ाने और ऑपरेशंस से जुड़े नए कदमों का मकसद मैन्युफैक्चरिंग बेस को और मजबूत करना है। साथ ही, इससे TMT स्टील मार्केट में उभर रहे नए कारोबारी अवसरों का फायदा उठाने में कंपनी को मदद मिलेगी।
Rhetan TMT Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:21 बजे तक 14.47% या 3.79 रुपये गिरकर 22.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 13.53% या 3.54 रुपये गिरकर 22.63 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।