IPO Alert: एक साथ मिलेंगे 3000 शेयर! 12 मई से खुल रहा है गुजरात की इस कंपनी का आईपीओ - चेक करें प्राइस बैंड
कंपनी का यह इश्यू NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 70.65 लाख नए इक्विटी शेयर की पेशकश करेगी।

Upcoming IPO: गुजरात की फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कंपनी RFBL Flexi Pack Limited ने अपने आगामी आईपीओ के लिए ₹47-₹50 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 12 मई 2026 को खुलेगा जिसे निवेशक 14 मई 2026 तक सब्सक्राइब कर सकेंगे। इसका लॉट साइज 3000 शेयरों का है।
कंपनी का यह इश्यू NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जहां कंपनी 70.65 लाख नए इक्विटी शेयर की पेशकश करेगी। कंपनी ने इस इश्यू के लिए Grow House Wealth Management Pvt. Ltd. को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि Kfin Technologies Ltd इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है।
कर्ज चुकाने और कारोबार बढ़ाने पर फोकस
RFBL Flexi Pack ने बताया कि IPO से जुटाई गई राशि में से करीब ₹35 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ मौजूदा कर्ज को चुकाने या प्री-पेमेंट के लिए करेगी। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों और इश्यू से जुड़े खर्चों में इस्तेमाल होगी।
कंपनी प्रिंटेड मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल बनाती और ट्रेड करती है। इसके प्रोडक्ट में प्लास्टिक फिल्म रोल, पाउच और अन्य पैकेजिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल फूड, फार्मा, होम केयर और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री में होता है। कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है और अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज्ड पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराती है।
RFBL Flexi Pack की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रजिस्टर्ड ऑफिस गुजरात के साबरकांठा जिले के हिमतनगर में स्थित है। राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के करीब होने से कंपनी को पश्चिम और उत्तर भारत के बाजारों तक पहुंच में लॉजिस्टिक फायदा मिलता है। कंपनी बुने हुए कपड़े की पैकेजिंग सामग्री, पॉलिएस्टर लैमिनेटेड फिल्म और स्पेशियलिटी फिल्में के कारोबार में भी एक्टिव है।
RFBL Flexi Pack Financial
FY25 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर ₹135.46 करोड़ पहुंच गया, जो FY24 में ₹79.96 करोड़ था। वहीं, कंपनी का PAT ₹5.79 करोड़ से बढ़कर ₹8.33 करोड़ हो गया।
कंपनी के बारे में
RFBL Flexi Pack Limited एक पैकेजिंग कंपनी है, जो प्रिंटेड मल्टीलेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल बनाने और बेचने का काम करती है। कंपनी प्लास्टिक फिल्म रोल, लैमिनेटेड फिल्म्स और पाउच तैयार करती है, जिनका इस्तेमाल फूड एंड बेवरेज, दवा, कृषि, होम केयर और कंज्यूमर गुड्स जैसी इंडस्ट्री में होता है। कंपनी अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड और बेहतर पैकेजिंग सॉल्यूशन देती है, जिससे प्रोडक्ट सुरक्षित और आकर्षक बने रहें।
साल 2005 में शुरू हुई यह गुजरात आधारित कंपनी हिमतनगर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है। राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के पास होने से कंपनी को बेहतर लॉजिस्टिक्स और बड़े बाजार तक पहुंच का फायदा मिलता है।