संजय मल्होत्रा होंगे नए RBI Governor: जानिए कब से संभालेंगे कार्यभार

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। आइये जानते हैं नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा कौन हैं?

Advertisement

By Harsh Verma:

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर नियुक्त होंगे। वह वर्तमान में गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा को गवर्नर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। 

फिलहाल संजय मल्होत्रा में रेवेन्यू विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल 3 सालों का होगा और यह 11 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा। वह शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिन्होंने RBI गवर्नर के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

करियर
अपने 33 सालों से ज्यादा के करियर में नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, संजय मल्होत्रा ​​ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि समेत कई क्षेत्रों में काम किया है।  अपने पिछले कार्यभार में उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था। उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और कराधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। अपने वर्तमान कार्यभार के तहत, वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के संबंध में कर नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

एजुकेशन
संजय मल्होत्रा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है तथा प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
 

Read more!
Advertisement