AGM के दौरान Reliance का शेयर 3000 के पार पहुंचा

स्टॉक्सबॉक्स के टेक्नीकल एनालिस्ट कुशाल गांधी ने कहा कि शेयर को 3,020 रुपये के आसपास रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है और अगर ये स्टॉक 3000 के ऊपर जाएगा तो 3200 के टारगेट आ सकते हैं।

Advertisement
Reliance AGM
Reliance AGM

AGM के दौरान Reliance का शेयर 3000 के पार पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले 3,000 रुपये के स्तर को पार कर गए। यह बैठक दोपहर 2 बजे होनी थी। शेयर में 0.68 फीसदी की तेजी आई और यह दिन के उच्चतम स्तर 3,016.10 रुपये पर पहुंच गया।

आरआईएल भी खबरों में थी क्योंकि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी और वॉल्ट डिज्नी कंपनी के बीच मर्जर को सीसीआई यानि कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है। 

स्टॉक्सबॉक्स के टेक्नीकल एनालिस्ट कुशाल गांधी ने कहा कि शेयर को 3,020 रुपये के आसपास रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है और अगर ये स्टॉक 3000 के ऊपर जाएगा तो 3200 के टारगेट आ सकते हैं।
 
Read more!
Advertisement