Reliance Power को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर में लगा अपर सर्किट

Reliance Power के शेयरों में बंपर तेजी लौटती हुई दिख रही है। 5% के अपर सर्किट के साथ स्टॉक ने 31 रुपए प्रति शेयर के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में निवेशक जरूर जानना चाहेंगे कि स्टॉक में तेजी क्यों आई है?

Advertisement
Reliance Power share
Reliance Power share

By Harsh Verma:

Reliance Power के शेयरों में बंपर तेजी लौटती हुई दिख रही है। 5% के अपर सर्किट के साथ स्टॉक ने 31 रुपए प्रति शेयर के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में निवेशक जरूर जानना चाहेंगे कि स्टॉक में तेजी क्यों आई है?

Reliance Power के शेयरों में जबरदस्त तेजी के पीछे वजह है रेन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से बड़ा ऑर्डर मिलना। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 500 MW/1000 MWh का एक प्रमुख बैटरी स्टोरेज कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट रिलायंस पावर को दुनिया के सबसे बड़े स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करता है।

Reliance Power ने  3.8 लाख प्रति मेगावाट प्रति महीने टैरिफ के साथ आई है। ये कॉन्ट्रैक्ट रिलायंस पावर की भारत में रेन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज सेक्टर में एंट्री को दर्शाता है। आपको बता दें कि SECI ने 11 सितंबर को नीलामी आयोजित की थी।

इंट्रा डे के दौरान रिलायंस पावर के शेयर में 5% बढ़कर Rs 31.32 हो गए, जो कि पिछले दिन बंद हुए 29.93 प्रति शेयर के लेवल से ज्यादा है। कंपनी का मार्केट कैप 12,581 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। BSE पर कुल 48.88 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिससे कारोबार की वैल्यू  14.99 करोड़ रुपए हो गई है।

Reliance Power के शेयर की बीटा वैल्यू 0.8 है, जो साल भर में बहुत कम अस्थिरता को दर्शाती है। ये शेयर 5 दिन, 10 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन, 200 दिन की मूविंग एवरेज से ज्यादा है, लेकिन 20 दिन और 30 दिन की मूविंग एवरेजेस से कम है।

रिलायंस पावर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 44.8 है, जो संकेत देता है कि शेयर न तो ज्यादा खरीदी गई स्थिति में है और न ही ज्यादा बेची गई स्थिति में।

पिछले कुछ दिनों की चाल देखें तो Reliance Power के स्टॉक ने 6 महीने में 35% रिटर्न दिए हैं। वहीं एक साल में 64% उछला है।

डिस्क्लेमर: हमारी ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर की राय जरूर लें।

Read more!
Advertisement