₹70 वाले पावर शेयर ने मचाया धमाल, एक महीने में ही निवेशक हुए मालामाल

Reliance Power Share: अनिल अंबानी के शेयर निवेशकों के फोकस में है। रिलायंस पावर के शेयर ने एक साल में 85% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
Reliance Power: Promoters held a 24.98 per cent stake in the Anil Ambani-led entity as of May 7, 2025.
Reliance Power: Promoters held a 24.98 per cent stake in the Anil Ambani-led entity as of May 7, 2025.

By Priyanka Kumari:

अनिल अंबानी के शेयर फिर से फोकस में आ गए हैं। जहां एक समय अनिल अंबानी कर्ज के कारण चर्चा में थे। अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर लगातार 52-वीक हाई को टच कर रहा है। आज भी कंपनी अपने नए हाई लेवल पर पहुंच गए। 

पिछले 13 सत्रों से कंपनी के शेयर में तेजी जारी है। लगातार तेजी के बाद स्टॉक 50 फीसदी चढ़ गया है। 

11 जून को भी कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। सुबह 11.10 बजे कंपनी का स्टॉक 2.12  फीसदी चढ़कर ₹72.68 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। 

शेयर में क्यों आई तेजी? 

मार्केट एनलिस्ट के हिसाब से कंपनी की बैलेंस शीट में सुधार हो रहा है। कंपनी अपने कर्ज को घटाने की कोशिश कर रहा था। पॉजिटिव कैश फ्लो के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ गया है।

निवेशकों हुए मालामाल

शेयर की परफॉर्मेंस साल 2025 में काफी शानदार रहा है। साल 2025 में अब तक स्टॉक 60 फीसदी चढ़ गया है। हालांकि, दो हफ्तों में शेयर ने 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, महीने भर में स्टॉक 85% चढ़ा है। 

अगर किसी निवेशक ने रिलायंस पावर के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो 14 दिन में उसकी वैल्यू 1.45 लाख हो जाती। वहीं, महीने भर में इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 2 लाख हो जाती।
 
Reliance Power Share History

रिलायंस पावर के शेयर का 52-वीक हाई ₹76.49 और 52-वीक लो 25.76 है। शेयर में आई तेजी के बाद कंपनी का मार्केट-कैप 30,044.57 करोड़ रुपये हो गया है। 

शेयर ने एक साल में 149 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पांच साल में स्टॉक 2560 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर निवेशक ने पांच साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू 36 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती।

स्टॉक में आई तेजी के बाद अनिल अंबानी की नेट वर्थ (Anil Ambani Net Worth) 530 मिलियन डॉलर हो गई है। 

रिलायंस पावर के साथ रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर (Reliance Infrastructure Share) में भी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं। 

Read more!
Advertisement