52 Week Low से उछला रिलायंस का शेयर! जानिए आगे क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान
52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि, बाजार के कुछ संकेत और एक्सपर्ट्स की राय निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है। पढ़िए पूरी खबर।

RIL Share Price: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी बंपर रैली के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) के शेयर में आज करीब 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी गुरुवार को स्टॉक के 52 Week Low पर टच करने के बाद आई है। बीते गुरुवार 11 जून को शेयर अपने एक साल के निचले स्तर 1,253.65 रुपये को टच कर गया है।
हालांकि आज 12 जून को RIL का शेयर सुबह 9:24 बजे तक एनएसई पर 0.89% या 11.30 रुपये की तेजी के साथ 1,274.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.87% या 11 रुपये चढ़कर 1273.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
क्यों गिरा था रिलायंस का शेयर?
RIL के शेयरों में यह करेक्शन उस समय आया है जब ग्रुप ने FY27 के लिए जियो पॉलिटिकल जोखिमों और मैक्रोइकॉनॉमिक चुनौतियों के कारण 'Extremely Sensitive' दृष्टिकोण की चेतावनी दी है।
एंजेल वन के हितेश राठी ने कहा कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ब्रॉडर टेक्निकल स्ट्रक्चर कमजोर बनी हुई है और अधिक सावधानी के लिए उच्च समय सीमा वाला 1% पॉइंट एंड फिगर चार्ट एक बेयरिश ब्रॉडनिंग फॉर्मेशन बना चुका है, जो निगेटिव संकेत देता है और लगभग 1169 रुपये के स्तर के आसपास संभावित नीचे की ओर टारगेट दिखाता है।
ब्रेकडाउन के बाद दबाव में शेयर
बोनांजा के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट विराट जगद ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,315 रुपये के अहम सपोर्ट स्तर के नीचे फिसलने के बाद मजबूत मंदी के रुख में बनी हुई है।
उनके मुताबिक, शेयर अपने गिरते हुए चैनल (Descending Channel) की निचली सीमा भी तोड़ चुका है, जिससे डाउनट्रेंड जारी रहने के संकेत मिलते हैं। हालिया मामूली रिकवरी में भी मजबूती नहीं दिखी क्योंकि RSI करीब 32 के स्तर पर बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसी भी शॉर्ट टर्म उछाल को 1,315 रुपये और 1,350 रुपये के आसपास मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। नीचे की ओर 1,240 रुपये और फिर 1,200 रुपये महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर हैं।
रिलायंस का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 30.8 पर है, जो इसे ओवरसोल्ड जोन के करीब दर्शाता है। इसके अलावा शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो कमजोरी को और मजबूत करता है।
तिमाही नतीजों में भी दिखा दबाव
वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.1% घटकर 20,616 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 22,343 करोड़ रुपये था।
तिमाही आधार पर भी नेट प्रॉफिट में 7% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का राजस्व चौथी तिमाही में 2.88 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 2.94 लाख करोड़ रुपये था।