NSE पर लिस्टिंग की तैयारी से उछला ये स्मॉल कैप शेयर! शेयर 66 रुपये के पार, आपका दांव है?

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी अपने अगले डेवलपमेंट फेज के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर डायरेक्ट लिस्टिंग की तैयारी कर रही है और इसी के तहत 3 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

बुधवार को शेयर बाजार में जारी सपाट कारोबार के बीच, रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी, आरडीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (RDB Infrastructure And Power Ltd) का शेयर आज 3.5 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा है। इस तेजी के पीछे कंपनी के एक लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग है जो कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद दायर की थी।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी अपने अगले डेवलपमेंट फेज के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर डायरेक्ट लिस्टिंग की तैयारी कर रही है और इसी के तहत 3 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, हालांकि फिलहाल अभी यह जरूरी मंजूरी के अधीन है।

फाइलिंग में कंपनी ने यह बताया कि NSE पर लिस्टिंग से कंपनी के शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ेगी, निवेशकों का दायरा और बड़ा होगा और पूंजी जुटाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। कंपनी का मानना है कि यह कदम उसके भविष्य की ग्रोथ और रणनीतिक विस्तार में मददगार साबित होगा।

RDB Infrastructure Share Price

कंपनी का शेयर फिलहाल बीएसई पर सुबह 10:20 बजे तक 3.55% या 2.28 रुपये चढ़कर 66.46 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हाल ही में कंपनी ने सोलर एनर्जी सेक्टर में एंट्री करने का दिया था अपडेट

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी, Solar Agro-Parks Private Limited की इक्विटी शेयर कैपिटल का 70% हिस्सा सब्सक्राइब करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इस डील के तहत कंपनी ₹10 फेस वैल्यू के 7,000 इक्विटी शेयर सब्सक्राइब करेगी, जिसकी कुल लागत ₹70,000 होगी। इस निवेश के बाद कंपनी की प्रस्तावित इकाई में 70% हिस्सेदारी और कंट्रोल होगा।

Solar Agro-Parks Private Limited 31 दिसंबर 2025 को इनकॉरपोरेट हुई है। फिलहाल, इस सब्सक्रिप्शन से जुड़ी राशि अभी RDB Infra द्वारा निवेश नहीं की गई है। Solar Agro-Parks Private Limited की ऑथराइज्ड कैपिटल ₹10 लाख है, जबकि पेड-अप कैपिटल ₹1 लाख है। कंपनी अभी नई है, इसलिए फिलहाल उसका टर्नओवर लागू नहीं है। 

कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण रिन्यूएबल एनर्जी, खासकर सोलर एनर्जी में कारोबार को विस्तार और विविधता देने की रणनीति का हिस्सा है, जो टेंडर बिडिंग प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।
 

 

Read more!
Advertisement