स्मॉल कैप कंपनी का बड़ा कॉरपोरेट एक्शन! रडार पर 50 रुपये से कम वाला ये शेयर
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि बोर्ड मेंबर्स ने सर्कुलेशन के माध्यम से पारित प्रस्ताव द्वारा 56,25,000 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दे दी है। ये सभी शेयर ₹1 फेस वैल्यू के होंगे और इन्हें Sarwamangala Capital (नॉन-प्रमोटर श्रेणी) को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किया गया है।

रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी, आरडीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (RDB Infrastructure And Power Ltd) ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद से कंपनी का शेयर निवेशकों के रडार पर है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि बोर्ड मेंबर्स ने सर्कुलेशन के माध्यम से पारित प्रस्ताव द्वारा 56,25,000 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दे दी है। ये सभी शेयर ₹1 फेस वैल्यू के होंगे और इन्हें Sarwamangala Capital (नॉन-प्रमोटर श्रेणी) को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किया गया है।
यह अलॉटमेंट वारंट के प्रति ₹40.5 की दर से, कुल ₹17,08,59,375 (75% राशि) प्राप्त होने के बाद किया गया है। इस कन्वर्जन के बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी बढ़कर ₹21,00,09,000 हो गई है, जिसमें ₹1 फेस वैल्यू के कुल 21,00,09,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
RDB Infrastructure Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:50 बजे तक 4.67% या 2.30 रुपये गिरकर 46.99 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 958.05 करोड़ रुपये का है।
कंपनी को हाल ही में मिला है बड़ा ऑर्डर
हाल ही में एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने Primarc Projects Private Limited के साथ एक नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया है। यह समझौता प्रस्तावित प्रोजेक्ट 'Primarc Aadvika' के सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए किया गया है।
ऑर्डर की प्रमुख शर्तों के अनुसार कंपनी को प्रस्तावित प्रोजेक्ट 'Primarc Aadvika' में लगभग 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण कार्य करना है।
इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹73 करोड़ (लागू करों के अतिरिक्त) तय की गई है। कार्य 11 फरवरी 2026 से 9 महीने के अंदर शुरू किया जाएगा और शुरू होने की तारीख से 30 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा।
जल्द ही एनएसई पर लिस्ट होगा स्टॉक
कंपनी ने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि वह अपने अगले डेवलपमेंट फेज के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर डायरेक्ट लिस्टिंग की तैयारी कर रही है और इसी के तहत 3 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, हालांकि फिलहाल अभी यह जरूरी मंजूरी के अधीन है।