Raymond Share में 16% की जोरदार तेजी! 52 Week High ₹1,024 पर पहुंचा स्टॉक- फंड रेजिंग का भी है बड़ा प्लान

शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के बीच Raymond Limited का स्टॉक निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। शेयर में जोरदार तेजी के साथ यह अपने नए 52 Week High पर पहुंच गया। कंपनी के फंडरेज प्लान और उससे जुड़ी खबरों ने स्टॉक में खरीदारी बढ़ाने का काम किया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

एक तरफ शुक्रवार को शेयर बाजार में जहां सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर रेमंड लिमिटेड (Raymond Ltd) के शेयर में आज 16% की तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के कारण स्टॉक ने आज अपना फ्रेश 52 Week High 1,024 रुपये को टच किया है।

बीएसई पर आज यह शेयर 859.15 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 1,024 रुपये को टच किया है जो इसका एक साल का उच्चतम स्तर है। 

खबर लिखे जानें तक स्टॉक सुबह 10:58 बजे तक एनएसई पर 15.65% या 133.60 रुपये चढ़कर 987.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 15.52% या 132.45 रुपये की तेजी के साथ 985.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

क्यों है स्टॉक में तेजी?

Raymond द्वारा अपने लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट कारोबार को अलग करके स्वतंत्र रूप से लिस्टेड कंपनियों में बांटने के बाद से तेजी देखने को मिल रही है। अब बची हुई Raymond Limited का फोकस दो इंजीनियरिंग वर्टिकल्स- Aerospace & Defence और Precision Technology & Auto Components पर है।

फंड रेजिंग का प्लान

कंपनी ने बीते 08 सितंबर को अपने फाइलिंग में बताया था कि यह फंडरेज 33,28,686 कन्वर्टिबल वारंट जारी करके किया जाएगा। इन वारंट्स की इश्यू कीमत ₹645 प्रति वारंट होगी, जिसमें ₹635 प्रति वारंट का प्रीमियम शामिल है।

इस तरह कंपनी कुल करीब ₹214.71 करोड़ जुटाएगी। वारंट्स का आवंटन प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर Minerva Ventures Fund को किया जाएगा। यह इश्यू कंपनी के सदस्यों की मंजूरी और अन्य जरूरी वैधानिक एवं नियामकीय मंजूरियों के अधीन होगा।

Q1 नतीजे मजबूत

Q1 FY2027 में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹628 करोड़ हो गई। वहीं EBITDA 14% बढ़कर ₹100 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 15.9% हो गया।

कंपनी के एयरोस्पेस और डिफेंस कारोबार ने खास तौर पर मजबूत प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.4% बढ़कर ₹123 करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA ₹26 करोड़ रहा। इस ग्रोथ को ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के लिए बढ़ा हुआ उत्पादन और कंपनी के बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से मदद मिली।

Read more!
Advertisement