आंध्र प्रदेश में नई फैक्ट्री लगाएगी ये कंपनी! बढ़ते ऑर्डर के बीच कैपेसिटी बढ़ाने का बनाया प्लान- रडार पर शेयर

आंध्र प्रदेश में बढ़ती मांग और कारोबार की रफ्तार को देखते हुए इस कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। मौजूदा प्लांट के पास नई फैक्ट्री लगाई जा रही है। जानिए पूरी डिटेल

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

डायवर्सिफाइड कंपनी, रेमंड लिमिटेड (Raymond Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वो अपनी सहायक कंपनियों के जरिए आंध्र प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वह अपने कारोबार में तेजी और ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास एक अतिरिक्त ब्राउनफील्ड फैक्ट्री स्थापित कर रही है। इस नई सुविधा का उद्देश्य फिलहाल उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है, ताकि चालू वित्त वर्ष के दौरान ग्राहकों की अतिरिक्त मांग और बढ़ते ऑर्डर को पूरा किया जा सके।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने यह फैसला ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तेजी से प्रोडक्शन बढ़ाने और पूंजी के इस्तेमाल के साथ प्रोजेक्ट को पूरा करने में अनुशासन बनाए रखने की रणनीति के तहत लिया है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश में कंपनी का प्रस्तावित ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट भी तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

रेमंड ग्रुप की कंपनी जेकेएमपीटीएल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश में क्षमता विस्तार का फैसला कारोबार में मजबूत तेजी को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट कंपनी की लंबी अवधि की विकास योजना का आधार बना रहेगा, जबकि अतिरिक्त ब्राउनफील्ड सुविधा से मौजूदा ग्राहकों की मांग को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Raymond Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 2:25 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 1.43% या 16.95 रुपये गिरकर 1169 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 7,790.79 करोड़ रुपये है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसकी सब्सिडियरी JK Maini Global Aerospace Limited ने एक प्रमुख भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस OEM की ओर से आयोजित टेंडर प्रक्रिया में सफलता हासिल की है।

इसके तहत कंपनी को एक बड़े स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए विंग स्ट्रक्चर और सेंटर फ्यूजलेज स्ट्रक्चर की असेंबली का काम मिलने वाला है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.78% या 8.70 रुपये चढ़कर 1122.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.72% या 8.05 रुपये की तेजी के साथ 1,125 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement