एक अपडेट और गिरते बाजार में भी 3% उछला ये मेटल स्टॉक! शेयर प्राइस अभी भी ₹25 से कम
सुबह 10:56 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.99% या 0.57 रुपये चढ़कर 19.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 19.60 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 19.90 रुपये को टच किया है।

Stock in Focus: सोमवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच, स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड (Rathi Steel And Power Limited) का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।
सुबह 10:56 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.99% या 0.57 रुपये चढ़कर 19.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज यह शेयर ट्रेडिंग के लिए 19.60 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 19.90 रुपये को टच किया है।
क्यों है शेयर में तेजी?
स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। दरअसल कंपनी ने बीते शनिवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को अपने प्लांट में हॉट चार्जिंग तकनीक का सफल ट्रायल रन पूरा किया है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: रडार पर ₹40 से कम वाला ये शेयर! क्रेडिट रेटिंग से जुड़ी इस जानकारी के बाद शेयर में हलचल- डिटेल्स
इस तकनीक के जरिए स्टील बिलेट्स को कंटीन्यूअस कास्टिंग मशीन से सीधे रोलिंग मिल में भेजा जाता है, जिससे दोबारा गर्म करने की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे ईंधन की बचत होगी, उत्पादन लागत घटेगी और स्केल लॉस भी कम होगा।
कंपनी ने इस प्रक्रिया के तहत Fe 550 और Fe 550D ग्रेड के हाई क्वालिटी वाले एमएस टीएमटी रीबार्स का सफल प्रोडक्शन किया, जिनकी इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में काफी मांग है।
कंपनी के अनुसार यह तकनीक एनर्जी एफिशियंसी बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरणीय लक्ष्यों (ESG) को मजबूत करने में मदद करेगी। यह उपलब्धि कंपनी की उत्पादन क्षमता, लागत नियंत्रण और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Rathi Steel Q4FY26 Results
हाल ही में कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया था कि कंपनी की कुल इनकम 63.34% बढ़कर 244.57 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 149.73 करोड़ रुपये थी। वहीं EBITDA 22.72% बढ़कर 9.89 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का PAT भी 95.84% उछलकर 7.45 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 3.80 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी की वित्तीय स्थिति में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की कुल आय 41.76% बढ़कर 716.49 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो FY25 में 505.43 करोड़ रुपये थी। EBITDA भी 24.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.90 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 39.24% बढ़कर 12.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 9.24 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EPS भी लगभग दोगुना होकर 0.44 रुपये से बढ़कर 0.86 रुपये पहुंच गया।