मजबूत तिमाही नतीजों से चमका इस स्मॉलकैप स्टील कंपनी का शेयर! PAT में 95% की बड़ी छलांग - शेयर में तेजी

मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि कंपनी की कुल इनकम 63.34% बढ़कर 244.57 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 149.73 करोड़ रुपये थी। वहीं EBITDA 22.72% बढ़कर 9.89 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड (Rathi Steel And Power Limited) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 170.65 करोड़ रुपये है।

दोपहर 1:13 बजे तक कंपनी का शेयर 6.02% या 1.13 रुपये चढ़कर 19.89 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी के मजबूत Q4 रिजल्ट के बाद आई है। 

मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि कंपनी की कुल इनकम 63.34% बढ़कर 244.57 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 149.73 करोड़ रुपये थी। वहीं EBITDA 22.72% बढ़कर 9.89 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का PAT भी 95.84% उछलकर 7.45 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 3.80 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी की वित्तीय स्थिति में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी की कुल आय 41.76% बढ़कर 716.49 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो FY25 में 505.43 करोड़ रुपये थी। EBITDA भी 24.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.90 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 39.24% बढ़कर 12.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 9.24 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EPS भी लगभग दोगुना होकर 0.44 रुपये से बढ़कर 0.86 रुपये पहुंच गया।

राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रमोटर उदित राठी ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष की समाप्ति मजबूत प्रदर्शन के साथ किया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक अनिश्चितताओं और स्टील कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी लगातार ग्रोथ के रास्ते पर बनी रही। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर फोकस का असर कंपनी के नतीजों में साफ दिखाई दिया। मार्च तिमाही में कंपनी की आय 63% से ज्यादा बढ़कर 244.57 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं EBITDA करीब 23% बढ़कर 9.93 करोड़ रुपये और PAT लगभग दोगुना होकर 7.49 करोड़ रुपये हो गया।

उन्होंने कहा कि TMT बार मिल के ऑपरेशंस बढ़ने और प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग से ग्रोथ को सपोर्ट मिला। कंपनी ने ऊर्जा बचत और अन्य एफिशिएंसी उपायों के जरिए लागत पर नियंत्रण रखा, जिससे मार्जिन बेहतर हुए। साल के दौरान कंपनी की कुल बिजली खपत में ग्रीन पावर की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा रही और भविष्य में इसे और बढ़ाने की योजना है।

उदित राठी ने बताया कि कंपनी अब 'Rathi 2.0' फेज में प्रवेश कर चुकी है, जहां कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी प्लांट अपग्रेड पर लगातार निवेश कर रही है। TMT बार मिल में अब Direct Charging Technology लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे ईंधन की खपत कम होगी और कार्बन फुटप्रिंट घटाने में मदद मिलेगी।

Read more!
Advertisement