Q4 नंबर के दाम पर उछला ये मेटल स्टॉक! आपके पोर्टफोलियो में है 130 रुपये से कम वाला ये शेयर?
कंपनी ने Q4FY26 में मजबूत मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में बढ़कर 13.10 करोड़ रुपये रहा, जो Q4FY25 के 8.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 58.47% ज्यादा है।

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड (Rajputana Stainless Ltd) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। तेजी के पीछे का कारण 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के ऑडिटेड नतीजे हैं। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,048.77 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने Q4FY26 में मजबूत मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च 2026 तिमाही में बढ़कर 13.10 करोड़ रुपये रहा, जो Q4FY25 के 8.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 58.47% ज्यादा है। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q4FY26 में 254.91 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 247.91 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 2.82% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है।
इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसने FY26 में 49.82 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो FY25 के 39.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.01% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू FY26 में बढ़कर 1006.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 931.93 करोड़ रुपये था, यानी सालाना आधार पर 8.05% की बढ़त दर्ज हुई।
वहीं कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) FY26 में 66.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 54.63 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 5% फाइनल डिविडेंड यानी 0.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर देने की सिफारिश भी की है।
कंपनी के चेयरमैन शंकरलाल डी. मेहता ने कहा कि FY26 में मजबूत नतीजे कंपनी के ऑपरेशनल एक्सीलेंस, अनुशासित ग्रोथ और बेहतर बिजनेस मैनेजमेंट के कारण आया है। उन्होंने बताया कि साल के दौरान कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की, जिसे बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी, मजबूत मांग और बाजार में बढ़ती मौजूदगी का समर्थन मिला।
Rajputana Stainless Share Price
कंपनी का शेयर बीएसई पर दोपहर 3:20 बजे तक बीएसई पर 0.89% या 1.10 रुपये चढ़कर 125.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.61% या 0.76 रुपये चढ़कर 125.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।