IRCTC के एक फैसले से धड़ाम हो गया शेयर, यात्रीगण कृपया ध्यान दें!

लगातार दबाव झेल रहे Indian Railways Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के शेयरों में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 3 प्रतिशत तक गिर गया।

Advertisement
IRCTC
IRCTC

लगातार दबाव झेल रहे Indian Railways Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के शेयरों में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 3 प्रतिशत तक गिर गया।

एडवांस रिजर्वेशन
स्टॉक में गिरावट की वजह है भारतीय रेलवे कंपनी IRCTC के जरिए उठाया हुआ कदम। दरअसल एडवांस रिजर्वेशन की समयसीमा को 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। एक नवंबर से नए नियम लागू हो जाएंगे। अभी तक नियम ये ही कि यात्री चाहें तो 120 दिन पहले रेलवे की टिकट बुक करा सकते हैं।  

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
इस खबर से बाद स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल IRCTC का 80 से 85 प्रतिशत रेवेन्यू ई-टिकटिंग के जरिए ही आता है और ये कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बिजनेस सेगमेंट है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एडवांस बुकिंग की समयसीमा को कम करने से कंपनी के रेवेन्यू पर असर पड़ेगा, क्योंकि एडवांस बुकिंग के वॉल्यूम में कमी आएगी और यहां तक टिकट कैंसिलेशन जैसी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं।  

जून क्वार्टर में IRCTC ने 33 प्रतिशत (YoY) का नेट प्रॉफिट रहा है। रेवेन्यू भी 11.8 प्रतिशत बढ़कर 1,120 करोड़ आ गया है। वहीं इंटरनेट टिकटिंग बिजनेस के रेवेन्यू भी 290 करोड़ से बढ़कर 329 करोड़ पर आ गया है। हालांकि रेवेन्यू में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। आपको बता दें कि सरकार के पास कंपनी की 62.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

साल 2024 की शुरुआत से कंपनी अपने पीयर्स के मुकाबले अंडर परफॉर्म कर रही है। पिछले एक महीने में IRCTC का स्टॉक 7 प्रतिशत टूट चुका है। जबकि 6 महीने में 12 प्रतिशत, वहीं एक साल में महज 22 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement