रडार पर 1 रुपये से कम की कीमत वाला ये पेनी स्टॉक! कंपनी 14 मार्च को कर सकती है डिविडेंड का ऐलान - डिटेल्स

एग्रीकल्चर सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी की इस कंपनी ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर करीब 4% चढ़कर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Penny Stock: एग्रीकल्चर सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी, पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर करीब 4% चढ़कर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 1:45 बजे तक शेयर बीएसई पर 3.80% या 0.03 रुपये चढ़कर 0.82 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी शनिवार, 14 मार्च 2026 को होगी जिसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि आगामी बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध रिजर्व और सरप्लस के आधार पर 100% तक अंतरिम डिविडेंड घोषित करने और उसके लिए रिकॉर्ड डेट तय करने पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा कंपनी अपने Smart Agri Solution कारोबार का विस्तार करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित Internet of Things (IoT) तकनीक को प्रिसिजन फार्मिंग और एडवांस सप्लाई चेन मैनेजमेंट में लागू करने की रणनीति पर भी विचार करेगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि बैठक में चेयरमैन की अनुमति से अन्य जरूरी और नियमित कारोबारी मामलों पर भी चर्चा की जा सकती है।

Pulsar International Q3FY26 Results

पल्सर इंटरनेशनल ने दिसंबर 2025 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में बताया था कि इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 3.29 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा इससे काफी कम था।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय 39.64 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6.29 करोड़ रुपये थी।

गुजरात स्थित कंपनी ने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 में उसने अपने विस्तार योजनाओं के लिए 35.70 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरा किया है। इस फंड का इस्तेमाल कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं बनाने, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से जुड़े कामों और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

Read more!
Advertisement