इस स्मॉल कैप कंपनी के मुनाफे में 4 गुना उछाल! Q3 में राजस्व 530% बढ़ा - शेयर प्राइस ₹5 से कम

कंपनी का मुख्य फोकस ताजे फल और सब्जियों जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं पर है, जिसमें अब उन्हें बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 43.69 करोड़ रुपये है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

स्मॉल कैप कंपनी, पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) ने हाल ही में अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी किया था। Q3 में कंपनी ने अच्छा सुधार दिखाया है। कंपनी का मुख्य फोकस ताजे फल और सब्जियों जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं पर है, जिसमें अब उन्हें बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 43.69 करोड़ रुपये है।

मुनाफे में चार गुना से ज्यादा की छलांग

अहमदाबाद मुख्यालय वाली इस कंपनी ने दिसंबर 2025 में समाप्त हुई तिमाही के दौरान 3.29 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है। अगर इसकी तुलना पिछले साल की इसी अवधि से करें, तो यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। पिछले साल कंपनी का नेट प्रॉफिट महज 65.6 लाख रुपये था, यानी इस बार मुनाफे में चार गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कंपनी की आय में भी जबरदस्त उछाल आया है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व 39.64 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 6.29 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 530% की भारी-भरकम ग्रोथ दिखाता है।

नौ महीनों में भी अच्छा प्रदर्शन

पल्सर इंटरनेशनल ने मार्च-दिसंबर, इन नौ महीनों में 55.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 22.47 करोड़ रुपये से 145% अधिक है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.87 करोड़ रुपये रहा।

Pulsar International Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर दोपहर 2:48 बजे तक 4.67% या 0.05 रुपये गिरकर 1.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Read more!
Advertisement