PNB, Indian Bank, Canara Bank, SBI, Bank of Baroda जैसे PSU Stocks पर आई बड़ी खबर!
साल 2024 भारत के शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां बाजार ने 26277 का हाई बनाया तो वहीं FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली भी देखने को मिली। 2024 में अब तक (11 दिसंबर तक) सरकारी बैंकों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में सवाल है कि 2025 में यहां क्या होगा?

साल 2024 भारत के शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां बाजार ने 26277 का हाई बनाया तो वहीं FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली भी देखने को मिली।
इस पूरे साल जिन शेयरों ने निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा दिया, वे सरकारी बैंकों के शेयर थे। Nifty PSU Bank इंडेक्स ने इस साल (11 दिसंबर तक) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 24.08% की बढ़त दर्ज की। वहीं निफ्टी50 इंडेक्स ने 13.39% का रिटर्न दिया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने अब तक सिर्फ 3.94% का ही रिटर्न दिया है। अब सवाल उठता है कि आगे साल 2025 में सरकारी बैंकों की चाल कैसी रह सकती है?
विश्लेषकों के मुताबिक सरकारी बैंकों के लिए भी सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इसके पीछे का कारण सरकारी बैंकों की मजबूती, निवेशकों को सरकारी बैंकों की तरफ आकर्षित करना, वित्तीय प्रदर्शन में लगातार सुधार, यूनियन बॉडीज की कम दखलअंदाजी, कर्ज वितरण में बेहतर नियंत्रण, अपेक्षा से बेहतर मार्जिन और एसेट क्वालिटी, प्राइवेट बैंकों की तुलना में बेहतर जोखिम-लाभ अनुपात।
साल 2025 में सरकारी बैंकों की तेजी जारी रहेगी?
HDFC सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जासानी का कहना है, “सरकारी बैंकों की यह रैली 2025 की शुरुआत के कुछ महीनों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह एक स्टॉक-पिकर्स गेम बन जाएगी और निवेशकों को बैंकों की आय के आधार पर फैसला लेना होगा। विश्लेषकों का मानना है कि सरकारी बैंकों (PSB) की यह बेहतर प्रदर्शन वाली रैली कुछ और महीनों तक जारी रह सकती है, लेकिन इसके बाद इसमें ब्रेक लग सकता है।
शेयरों का प्रदर्शन
2024 में अब तक (11 दिसंबर तक) सरकारी बैंकों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है:
Indian Bank: 38.5% बढ़त
State Bank of India (SBI): 34.2% बढ़त
Indian Overseas Bank: 33.14% बढ़त
Bank of Maharashtra: 24.96% बढ़त
Canara Bank: 24.29% बढ़त
Punjab & Sind Bank: 24.17% बढ़त
गौरतलब है कि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में शामिल किसी भी बैंक ने निगेटिव रिटर्न नहीं दिया।
कौन से बैंक देंगे बेहतर रिटर्न?
मिराए एसेट शेयरखान के गौरव दुआ का मानना है कि 2025 में सरकारी बैंकों के शेयरों में चौतरफा रैली देखने को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को स्टॉक्स चुनते समय सावधानी बरतनी होगी। इस क्षेत्र में हमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया बेहतर स्थिति में हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।