PSU Stock में बढ़ी FII की हिस्सेदारी, ब्रोकरेज ने कहा-फटाफट खरीदें

PSU Stock: निवेशकों के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों का भी भरोसा सरकारी शेयर पर बना हुआ है। बीते दिन के सत्र में PSU Share Indraprastha Gas Limited के शेयर में तेजी आई। आज के सत्र में भी कंपनी के शेयर फोकस में बने रहेंगे। गुरुवार को IGL Share पर ब्रोकरेज रिपोर्ट आई थी।

Advertisement
IGL shares settled 2.71 per cent higher at Rs 418.70.
IGL shares settled 2.71 per cent higher at Rs 418.70.

By BT बाज़ार डेस्क:

IGL Share: गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग पीएसयू इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयर फोकस में बने हुए हैं। हाल ही में कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कंपनी के शेयर को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। 

गुरुवार को कंपनी के शेयर ने अपर सर्किट को टच किया। हालांकि, बाद में शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली। बीते सत्र में कंपनी के शेयर 4.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 424 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

FII की हिस्सेदारी 

आईजीएल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी है। पिछले साल सितंबर 2024 तक आईजीएल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 19 फीसदी से ज्यादा थी। वहीं, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45 फीसदी थी। BSE की वेबसाइट के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़ने के कारण कंपनी के शेयर में तेजी आने का उम्मीद है। 

शेयर प्राइस टारगेट (IGL Share Price Target)

आईजीएल शेयरों को लेकर कई कंपनियों की रिपोर्ट आई है। मार्केट एनलिस्ट ने आईजीएल शेयरों को होल्ड करनी की सलाह दी है। JM Financial ने कंपनी के शेयर प्राइस टारगेट को 470 रुपये प्रति शेयर किया है। वहीं, HDFC Securities ने शेयर टारगेट प्राइस को 500 रुपये कर दिया है।

शेयर की परफॉर्मेंस (IGL Share Performance)

आईजीएल के शेयरों ने पिछले एक साल में 1 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। लिस्टिंग डेट से लेकर अभी तक में कंपनी के स्टॉक में 1,6000 फीसदी की तेजी आई है। BSE की वेबसाइट के अनुसार आईजीएल का एम-कैप (IGL M-Cap) 29,309.03 करोड़ रुपये है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement