PNB Q2 Results: मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा, एसेट क्वालिटी में भी सुधार

Punjab National Bank ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका असर स्टॉक में भी 5 प्रतिशत की तेजी के तौर पर देखा गया है।

Advertisement

Punjab National Bank ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका असर स्टॉक में भी 5 प्रतिशत की तेजी के तौर पर देखा गया है।

PNB के नेट प्रॉफिट में 2.5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल दूसरे क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 1,756 करोड़ से बढ़कर इस बार  4,303 करोड़ (YoY) पर पहुंच गया है। सरकारी बैंक की नेट इंट्रस्ट इनकम (NII) 6 प्रतिशत बढ़कर 10,517 करोड़ पर पहुंच गई है, जबकि पिछले साल समान तिमाही में 9,923 करोड़़ रहा था। 

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। ग्रॉस और नेट NPA रेश्यों में भी सुधार हुआ है। पिछले साल दूसरे क्वार्टर में 4.98 प्रतिशत से घटकर 4.48 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं नेट NPA रेश्यो भी 0.48 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत पर आ गया है।

इसके साथ ही बैंक के नए प्रोविजनिंग में भी गिरावट आई है। 3,444 करोड़ रुपए से घटकर ये सिर्फ 288 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं Return on assets (ROA) में भी सुधार हुआ है। पिछले साल दूसरी तिमाही में 0.46 प्रतिशत से सुधरकर 1.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement