₹172 के Power Stock पर आई बड़ी खबर, ब्रोकरेज पहले से ही है बुलिश!

आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की CESC एक इंटीग्रेटेड पावर कंपनी को लेकर बड़ी खबर आई है। जिसका असर सोमवार को शेयर पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि ये कंपनी पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में है।

Advertisement

आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की CESC एक इंटीग्रेटेड पावर कंपनी को लेकर बड़ी खबर आई है। जिसका असर सोमवार को शेयर पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि ये कंपनी पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में है। इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर भी कंपनी तेजी से अपना विस्तार कर रही है।

दरअसल पावर यूटिलिटी कंपनी CESC Ltd ने जानकारी दी है कि उसकी सब्सि़डियरी एमिनेंट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन और रिटेल सप्लाई करने वाली एक डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में 100 प्रतिशत शेयरों के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हासिल हुआ है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि CESC Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी एमिनेंट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को एक डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में 100 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्राप्त हुआ है, जो इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन और रिटेल सप्लाई करती है और जिसके पास केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन और रिटेल सप्लाई लाइसेंस है।


ब्रोकरेज की राय
इलारा कैपिटल ने CESC के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट 228 रुपए का दिया है। यह शेयर अभी 170 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है। ऐसे में टारगेट प्राइस 35 प्रतिशत ज्यादा है। 26 सितंबर को स्टॉक ने 213 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था जो इसका ऑल टाइम हाई भी है। अपने हाई से यह शेयर 20-22% करेक्टेड भी है। ऐसे में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए यहां मौका है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement