PNC Infratech shares हुए क्रैश, सड़क परिवहन मंत्रालय ने कर दिया बैन!
PNC Infratech लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 20% तक की गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में स्टॉक करीब 100 रुपए तक टूट गया और भाव 366 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। आइये जानते हैं कि आखिर स्टॉक क्रैश क्यों हुआ?

PNC Infratech लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 20% तक की गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में स्टॉक करीब 100 रुपए तक टूट गया और भाव 366 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। आइये जानते हैं कि आखिर स्टॉक क्रैश क्यों हुआ?
दरअसल कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट का कारण इसकी दो सहायक कंपनियों को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के जरिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब कंपनी एक साल तक टेंडर प्रक्रिया में भाग भाग नहीं ले पाएगी।
PNC Infratech और इसकी सहायक कंपनियां, PNC Khajuraho Highways Pvt. Ltd. और PNC Bundelkhand Highways Pvt. Ltd. को 18 अक्टूबर को मंत्रालय के सामने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया था, जो कि इस साल जून और अगस्त में CBI के जरिए दर्ज FIR और चार्ज शीट के संबंध में है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि कंपनी के चल रहे प्रोजेक्ट्स जिसमें डेवलपमेंट, निर्माण और O&M गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही दूसरी गतिविधियों पर प्रभाव का वैल्यूएशन किया जाएगा और सूचित किया जाएगा।
जून तिमाही के अंत में, PNC Infratech ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए ₹8,000 करोड़ से ₹10,000 करोड़ के ऑर्डर हासिल करने का अनुमान लगाया था और यह ₹5,000 करोड़ के ऑर्डर से ऊपर है, जहां कंपनी सबसे कम बोलीदाता है। पूरे साल के लिए, कंपनी पिछले साल की तुलना में रेवेन्यू वढ़ोतरी में 10% की गिरावट से लेकर स्थिर रहने का अनुमान लगा रही है, जबकि पहले के अनुमान में 10% बढ़ोतीकी बात की गई थी।
तिमाही के अंत में ऑर्डर बुक ₹19,000 करोड़ होने का अनुमान था, जिसमें L1 का ₹5,000 करोड़ शामिल है। PNC Infratech के शेयर वर्तमान में ₹366 पर 20% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इस स्टॉक ने 2024 में बनाई गई बढ़त खो दी है और वर्तमान में साल की शुरुआत से सिर्फ 7% ऊपर है।