Pine Labs पर MOFSL बुलिश! कवरेज शुरू करते हुए दिया BUY कॉल - 30% अपसाइड की जताई उम्मीद, चेक करें डिटेल्स
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:30 बजे तक बीएसई पर 1.01% या 1.95 रुपये चढ़कर 194.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.94% या 1.80 रुपये की तेजी के साथ 193.84 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

फिनटेक कंपनी, पाइन लैब्स (Pine Labs) के शेयर में पिछले एक महीने में 24 फीसदी की तेजी आई है। इस बीच Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने कंपनी के शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 250 रुपये रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 30 फीसदी और तेजी की संभावना दिखाता है।
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:30 बजे तक बीएसई पर 1.01% या 1.95 रुपये चढ़कर 194.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.94% या 1.80 रुपये की तेजी के साथ 193.84 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
MOFSL के मुताबिक, Pine Labs एक प्रमुख मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो पेमेंट एक्सेप्टेंस, अफोर्डेबिलिटी और इश्यूइंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। कंपनी का Digital Infrastructure and Transaction Platform (DITP) और Issuing and Acquiring Platform (IAP) कारोबार लंबे समय से जुड़े एंटरप्राइज ग्राहकों और स्केलेबल टेक्नोलॉजी के दम पर रिकरिंग और ट्रांजैक्शन आधारित आय का संतुलित मिश्रण तैयार करते हैं।
IAP से कमाई बढ़ने की उम्मीद
MOFSL ने कहा कि विदेशी कारोबार फिलहाल घरेलू कारोबार की तुलना में कम मार्जिन पर चल रहा है। हालांकि, बढ़ता स्केल, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और ज्यादा प्रोसेसिंग वॉल्यूम आगे मार्जिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, इससे IAP मध्यम अवधि में Pine Labs के सबसे तेजी से बढ़ने वाले कमाई के स्रोतों में शामिल हो सकता है।
DITP कंपनी के लिए सबसे बड़ा रेवेन्यू योगदानकर्ता है। MOFSL का अनुमान है कि FY26-FY28 के दौरान इस सेगमेंट का रेवेन्यू CAGR करीब 24.5 फीसदी रह सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि पात्र peer-to-merchant ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी MDR लागू होने से Pine Labs को फायदा मिल सकता है, क्योंकि कंपनी की मर्चेंट पेमेंट्स में मजबूत पकड़ है।
FY28 तक EBITDA मार्जिन 29% पहुंचने का अनुमान
IAP कारोबार भी तेजी से स्केल कर रहा है। MOFSL के अनुमान के मुताबिक, FY26 में इसका GTV सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 640 अरब रुपये हो सकता है। FY26-FY28E में GTV CAGR करीब 25 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि सेगमेंट का रेवेन्यू CAGR करीब 23 फीसदी रह सकता है।
MOFSL ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम से Pine Labs को फायदा मिल सकता है। कंपनी के विविध प्रोडक्ट और मर्चेंट्स, ब्रांड्स व वित्तीय संस्थानों के साथ मजबूत रिश्ते पेमेंट प्रोसेसिंग से आगे कमाई के कई रास्ते देते हैं।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि हाई-मार्जिन और ट्रांजैक्शन आधारित कारोबार का हिस्सा बढ़ने से adjusted EBITDA मार्जिन FY24 के 9 फीसदी से बढ़कर FY28E में 29 फीसदी हो सकता है।