Marksans Pharma, Biocon सहित इन फार्मा स्टॉक पर एक्सपर्ट वैशाली पारेख की नजर- आपके पोर्टफोलियो में कौन-कौन है?

बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए वैशाली पारेख ने Biocon को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, मैं जल्दबाजी नहीं करूंगी, क्योंकि जब भी हम इसकी बात करते हैं, मोमेंटम खत्म हो जाता है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

बाजार की दिशा भले साफ नहीं है, लेकिन फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में फिर से हलचल बढ़ रही है। प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख ने Biocon, Sun Pharma समेत कई मिडकैप शेयरों को नजर में रखने की बात कही है।

बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए वैशाली पारेख ने Biocon को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “मैं जल्दबाजी नहीं करूंगी, क्योंकि जब भी हम इसकी बात करते हैं, मोमेंटम खत्म हो जाता है।” यानी शेयर में तेजी की कोशिश पहले भी कई बार टिक नहीं पाई है।

हालांकि, मौजूदा टेक्निकल सेटअप पर उनकी नजर है। पारेख के मुताबिक अगर Biocon 425-430 रुपये के जोन के करीब पहुंचता है तो “यह शायद हमें 480 के स्तर तक ले जा सकता है।” ऐसे में ब्रेकआउट मिलने पर शेयर में फिर से दिलचस्पी बढ़ सकती है।

Sun Pharma पर भरोसा, Laurus-Glenmark में तेजी

बड़े फार्मा शेयरों में Sun Pharma पारेख की पसंद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शेयर “अच्छा कर रहा है और आगे भी अच्छा करना चाहिए।” निवेशकों को एक्सपर्ट ने इसे ट्रेडिंग स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करने की सलाह दी है।

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि Glenmark और Laurus Labs में पहले ही मजबूत तेजी आ चुकी है। पारेख ने कहा कि Glenmark ने “बहुत अच्छा किया”, जबकि Laurus “बहुत अच्छा कर रहा है” और इसमें फिलहाल “कोई स्टॉप” नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि मौजूदा स्तर पर Laurus “नई खरीद नहीं है।”

हेल्थकेयर बास्केट में कई नाम

एक्सपर्ट की नजर सिर्फ बड़ी फार्मा कंपनियों तक सीमित नहीं है। कैश सेगमेंट में उन्होंने Marksans Pharma और Morepen Labs का जिक्र किया। वहीं हेल्थकेयर सर्विसेज में Healthcare Global, Medanta, Rainbow Hospitals और Apollo Hospitals भी उनकी नजर में हैं।

ब्रेकआउट वाले शेयरों पर नजर

मिडकैप और स्मॉलकैप में Marksans Pharma का सेटअप एक्सपर्ट को खासा मजबूत दिख रहा है। पारेख ने कहा कि शेयर “ब्रेकआउट के लिए तैयार” है और मौजूदा स्तर से ऊपर जा सकता है। उनके मुताबिक इसका लॉन्ग टर्म चार्ट “काफी मजबूती” दिखाता है। Morepen Labs पर भी एक्सपर्ट ने इसी तरह का पॉजिटिव रुख जताया।

Read more!
Advertisement