गिरते बाजार में इस पेनी स्टॉक में लगा अपर सर्किट! इस एक अपडेट के बाद आई तेजी - चेक करें डिटेल्स
इस कंपनी के शेयर में सोमवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी ने बताया कि उसकी 90% से ज्यादा वाहन फ्लीट कर्ज मुक्त हो चुकी है और अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगी। साथ ही 10 नए टैंकर जोड़कर लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी क्षमता को मजबूत किया जा रहा है।

Penny Stock: सोमवार को शेयर बाजार में रही गिरावट के बीच 20 रुपये से कम वाला पेनी स्टॉक A-1 Ltd के स्टॉक में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। हालांकि अंत में स्टॉक 5 प्रतिशत से थोड़ा गिरकर 4.95% या 0.77 रुपये चढ़कर 16.31 रुपये पर बंद हुआ।
750.26 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली A-1 Ltd, इंडस्ट्रियल एसिड और केमिकल की थोक ब्रिकी के कामों में लगी हुई है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी जिसके कारण आज स्टॉक में यह तेजी आई है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि हमारे 90% से ज्यादा टैंकर/वाहन अब कर्ज मुक्त हो चुके हैं। बाकी बचे वाहनों का कर्ज भी इस साल चुकाया जाएगा और अक्टूबर 2026 तक हमारी पूरी फ्लीट पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगी।
कंपनी ने यह भी बताया कि वो 10 नए मल्टी-एक्सल टैंकर/वाहन जोड़ रहे हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स मजबूत होगा, समय पर डिलीवरी आसान होगी और बिक्री बढ़ेगी। 71 अपने टैंकर होने से अब हम ट्रांसपोर्टर्स पर निर्भर नहीं रहेंगे और बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने अपने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि उसकी सहयोगी इकाई A-1 Sureja Industries, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहल का हिस्सा है, 'Yellow EV' ब्रांड के तहत अपने काम को आगे बढ़ा रही है। इसका उद्देश्य प्रोडक्ट, पार्टनर नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मजबूत और बड़ा नेटवर्क बनाना है।
जनवरी 2026 में कंपनी को करीब 1400 से ज्यादा लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के ऑर्डर मिले हैं, जो बाजार में अच्छी मांग का संकेत है। साथ ही, 'Yellow EV' नाम से मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे ग्राहक जुड़ना और सेवाएं देना आसान होगा।