299 करोड़ का ऑर्डर पूरा करने के बाद भागा एग्रो स्टॉक, शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में आज छुटकू स्टॉक Spright Agro के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि उसने 299 करोड़ रुपये का एग्री ऑर्डर पूरा कर लिया है।

Advertisement
Multibagger Penny Stock
Penny Stock

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गिरते बाजार के बीच Spright Agro Ltd नाम की छोटी कंपनी के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बड़ा अपडेट दिया था। इसके बाद कंपनी के शेयर में तेजी के साथ ट्रेड करने लगे। 

सुबह करीब 10.30 बजे के कंपनी के शेयर 4.73 फीसदी की तेजी के साथ ₹3.10 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उन्होंने गुजरात में 299 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर पूरा किया है।  

क्या है पूरा मामला? 

Spright Agro Ltd ने एलान किया है कि उसने अहमदाबाद, गुजरात के क्लाइंट्स के लिए ₹299 करोड़ का एग्रो सप्लाई ऑर्डर पूरा कर लिया है। यह कंपनी के एग्री-ट्रेडिंग ऑपरेशन्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कंपनी का कहना है कि उसने समय पर डिलीवरी की और ग्राहकों की जरूरतों को बखूबी पूरा किया।

कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस 

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की इनकम ₹165.17 करोड़ रही, जो पिछले साल की ₹72.58 करोड़ की तुलना में 127% ज्यादा है। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 68.5% बढ़कर ₹19.58 करोड़ पहुंच गया है, जो कि पिछले साल ₹11.62 करोड़ था।

शेयर की परफॉर्मेंस 

2 जुलाई 2025 को शेयर की कीमत गिरकर ₹3.10 हो गई, जो कि इसके 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर ₹2.93 के पास है। पिछले साल 9 अगस्त 2024 को यह स्टॉक ₹44.66 के उच्चतम स्तर पर था। इसका मतलब है कि एक साल में यह स्टॉक करीब 88.49% गिर चुका है।

हालांकि, शेयर ने 5 साल पहले निवेशकों को 1,641% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस साल (YTD) यानी जनवरी से जुलाई 2025 तक इस स्टॉक में लगभग 80.95% की गिरावट आई है। 1 जुलाई 2025 को बाजार बंद होते समय Spright Agro Ltd का मार्केट-कैप ₹317.17 करोड़ रहा। 

Read more!
Advertisement