65 पैसे का Penny Stock अब 12 रुपये के करीब, निवेशकों को हुई छप्परफाड़ कमाई

Penny Stock: शेयर बाजार में छप्परफाड़ रिटर्न वाले स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको ऐसे ही पेनी स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं। इस स्टॉक ने निवेशकों को अभी तक शानदार रिटर्न दिया है।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

Stock Update: शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर हैं जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अगर आप भी ऐसे पेनी स्टॉक (Penny Stock) की तलाश कर रहे हैं, जिसने मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Share) दिया है तो हम आपको नीचे इस स्टॉक के बारे में बताएंगे। 

इस शेयर का भाव 0.65 पैसे के करीब था, आज इसका भाव 12 रुपये से ज्यादा है। बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर इस स्टॉक पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। हम रामा स्टील ट्यूब लिमिटेड शेयर (Rama Steel Tubes Ltd) के बारे में बात कर रहे हैं। 

9.45 बजे के करीब रामा स्टील के शेयर (Rama Steel Share) 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 12.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।

मालामाल हुए निवेशक

रामा स्टील के शेयरों ने पिछले तीन सालों में 160 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जी हां, तीन साल पहले स्टॉक का भव 4.52 रुपये था जो अब 12.35 रुपये पहुंच गया है। वहीं, पांच सालों में कंपनी के स्टॉक ने 1,800 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

Trendlyne डेटा के अनुसार कंपनी के रिटेल शेयरधारकों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिसंबर 2023 में जहां रिटेल शेयरधारकों की संख्या 72,757 थी, वो दिसंबर 2024 में बढ़कर 8,45,598 हो गई। इसका मतलब है कंपनी में रिटेल इन्वेस्टर की टोटल हिस्सेदारी 40% है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस काफी शानदार है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का सेल्स वॉल्यूम 51,669.01 टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह  50,921.67 टन था। चालू कारोबारी साल में कंपनी ने Onix Renewable के साथ पार्टनरशिप की थी। इसमें रामा स्टील सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए सिंगल-एक्सिस और भविष्य के डुअल-एक्सिस ट्रैकर्स के लिए स्टील स्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगी। कंपनी सोलर सेक्टर पर अधिक ध्यान दे रही है। इसेक अलावा कंपनी मुंबई (खोपोली) प्लांट में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन भी अपग्रेड कर रही है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement