13 रुपए के Penny Stock में तूफानी तेजी, 5 दिनों में 30 प्रतिशत का उछाल, FIIs की भी हिस्सेदारी

लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में 13 रुपए के पेनी स्टॉक में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को 20 प्रतिशत के अपर सर्किट के बाद मंगलवार को भी शेयरों में 16 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। आइये जानते शेयरों में तेजी के कारण और फंडामेंटल्स..

Advertisement

लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में 13 रुपए के पेनी स्टॉक में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को 20 प्रतिशत के अपर सर्किट के बाद मंगलवार को भी शेयरों में 16 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। आइये जानते शेयरों में तेजी के कारण और फंडामेंटल्स..

Bodhi Tree Multimedia Limited के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों में स्टॉक 30 प्रतिशत की उड़ान भर चुका है। शेयर का ऑल टाइम हाई 23 रुपए और ऑल टाइम लो 9.40 रुपए प्रति शेयर है।

क्यों भागा शेयर?
Bodhi Tree Multimedia Limited ने अपने हालिया रेगुलेटरी फाइलिंग्स में घोषणा की कि कंपनी के बोर्ड ने मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में एक नई सब्सिडियरी बनाने को मंजूरी दी है। सब्सिडियरी का नाम Mad Lab Alpha Private Limited है। 

Return on Equity (RoE) 13 प्रतिशत, (RoCE) 18.4 प्रतिशत, डेट टू इक्विटी रेश्यो 0.87 है। पिछले 1 साल में स्टॉक ने लगभग 42% का नेगेटिव रिटर्न दिया। पिछले 6 महीने में 19% का सकारात्मक रिटर्न मिला। पिछले 1 महीने में लगभग 6% का नेगेटिव रिटर्न रहा।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 35.30% है तो वहीं FIIs की होल्डिंग 0.62 प्रतिशत है। वहीं पब्लिक की हिस्सेदारी 64.08 प्रतिशत है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल हिंदी भाषा के टेलीविजन कंटेंट प्रोडक्शन में अग्रणी है। कंपनी क्षेत्रीय भाषाओं और इंटरनेट-आधारित प्रोग्राम्स में भी सफलतापूर्वक कदम रखा है। कंपनी के मुख्य ग्राहक Suven Pharmaceuticals, Cadila Pharmaceuticals, Aurobindo Pharma, Granules India Ltd आदि हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement