रडार पर ₹10 से कम वाला ये एनबीएफसी स्टॉक! बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दिया था ये बड़ा अपडेट
कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कुल 21.49 करोड़ रुपये (जो कि वारंट्स की कुल राशि का 25% है) प्राप्त होने के बाद 6.63 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट्स गैर-प्रमोटर (पब्लिक) कैटेगरी के निवेशकों को अलॉटमेंट करने की मंजूरी दी गई है।

Penny Stock: स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (Golden Legand Leasing & finance Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कुल 21.49 करोड़ रुपये (जो कि वारंट्स की कुल राशि का 25% है) प्राप्त होने के बाद 6.63 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट्स गैर-प्रमोटर (पब्लिक) कैटेगरी के निवेशकों को अलॉटमेंट करने की मंजूरी दी गई है।
ये वारंट्स बाद में 1:1 रेश्यो में इक्विटी शेयर में बदले जा सकते हैं, जहां हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये और इश्यू प्राइस 12.96 रुपये है। यह आवंटन SEBI और अन्य लागू नियमों के तहत प्रेफरेंशियल बेसिस पर किया गया है। निवेशक इन वारंट्स को 18 महीने के अंदर एक या अधिक चरणों में शेयर में बदल सकते हैं, लेकिन अगल तय समय में कन्वर्जन नहीं किया गया तो वारंट्स समाप्त हो जाएंगे और जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
Golden Legand Leasing Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 11:08 बजे तक 1.82% या 0.16 रुपये टूटकर 8.62 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी के बारे में
कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी समाज के हर वर्ग के लोगों को बेहतर और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं देने का काम करती है। कंपनी ने बाताया कि वो अपने अनुभव और मजबूत सेवाओं के जरिए ग्राहकों को आसान और सुविधाजनक फाइनेंस सॉल्यूशंस देती है।
हाल ही में कंपनी के सीईओ ने दिया था इस्तीफा
बीते 23 मार्च को एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी (KMP) जयंत रॉय ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 23 मार्च 2026 को कार्य दिवस समाप्त होने के बाद से प्रभावी हो गया है। रॉय ने स्पष्ट किया है कि उनके इस्तीफे के पीछे बताए गए कारणों के अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण वजह नहीं है। साथ ही, कंपनी के अनुसार ऐसा कोई अन्य कारण या परिस्थिति नहीं है, जिसका कंपनी के कामकाज पर कोई असर पड़े।