PC Jeweller Share: PCJ शेयर में उछाल, 14 बैंकों ने 100% प्रीमियम पर खरीदे स्टॉक

PC Jeweller के शेयर आज भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने हाल ही में कंसोर्टियम प्रोसेस के तहत बैंक को हिस्सेदारी दी है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

PC Jeweller Ltd के शेयरों में आज 2.27 फीसदी की बढ़त देखी गई। इस तेजी के बाद कंपनी का स्टॉक ₹14.08 से बढ़कर ₹14.40 प्रति शेयर हो गया। खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 14.15 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। 

शेयर में क्यों आई तेजी

PC Jeweller ने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए 14 बैंकों के कंसोर्टियम को 51,71,14,620 नए इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। यह शेयर ₹29.20 प्रति शेयर के मूल्य पर जारी किए गए, जिससे कंपनी ने लगभग ₹1509.97 करोड़ के कर्ज को इक्विटी में बदल दिया। यह फैसला SEBI के नियमानुसार लिया गया है और इसका उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिरता को बढ़ाना है।

किन बैंकों को मिला सबसे ज्यादा हिस्सा

इस कंसोर्टियम प्रोसेस के तहत सबसे ज्यादा शेयर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) को मिले। एसबीआई को 17,66,46,350 शेयर अलॉट हुए हैं। इसके अलावा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 8,29,96,900 और पंजाब नेशनल बैंक को 6,99,65,610 शेयर दिए गए हैं। बैंकों को मिले शेयरों का यह अलॉटमेंट उनके बकाया कर्ज के अनुपात में किया गया, जिससे कर्ज-से-इक्विटी बैलेंस्ड किया जा सके।

PC Jeweller की पेड-अप शेयर कैपिटल ₹583.81 करोड़ से बढ़कर ₹635.52 करोड़ हो गई है। इससे बैंक भी कंपनी के शेयरधारकों में शामिल हो जाएंगे। इस कदम से कंपनी के कर्ज का भार कम होगा और इसकी बैलेंस शीट मजबूत होगी।

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

PC Jeweller ने हाल के वित्तीय नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरी तिमाही (Q3FY25) में कंपनी की नेट सेल्स 1,496% बढ़कर ₹639.45 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा काफी कम था। कंपनी ने ₹147.96 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि Q2FY24 में इसे ₹197.87 करोड़ का घाटा हुआ था।

PC Jeweller शेयर परफॉर्मेंस (PC Jeweller Share Performance)

PC Jeweller ने हाल ही में स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) किया। कंपनी ने हर ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को 10 छोटे शेयरों में स्पिल्ट किया, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 है। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैप ₹7,500 करोड़ से अधिक है। दिसंबर 2024 तक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कंपनी में 1.16% हिस्सेदारी ले रखी थी, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.55% कर दी। कंपनी के शेयरों ने 52-वीक लो ₹4.41 से अब तक 226% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Read more!
Advertisement