पीसी ज्वैलर के शेयर में तेजी! 14 में से 8 बैंकों का कर्ज चुकाया; कंपनी ने बताया आगे का प्लान

कंपनी ने बताया कि उसने एक और बैंक का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही 14 कंसोर्टियम बैंकों में से 8 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज तय समय से पहले चुका दिया गया है। बाकी 6 बैंकों के कुल बकाए में से भी 96% से ज्यादा रकम चुकाई जा चुकी है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

PC Jeweller Share: पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के शेयर में आज तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक जानकारी है जिसे कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद दी थी।

कंपनी ने बताया कि उसने एक और बैंक का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही 14 कंसोर्टियम बैंकों में से 8 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज तय समय से पहले चुका दिया गया है। बाकी 6 बैंकों के कुल बकाए में से भी 96% से ज्यादा रकम चुकाई जा चुकी है।

कंपनी को उम्मीद है कि बाकी 4% से कम कर्ज भी चालू तिमाही में चुका दिया जाएगा और इसके बाद कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त हो जाएगी। इससे कंपनी की बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

PC Jeweller Share

कंपनी का शेयर आज दोपहर 12:16 बजे तक बीएसई पर एनएसई पर 0.62% या 0.06 रुपये चढ़कर 9.69 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

हाल ही में कंपनी ने जारी किए थे Q1 रिजल्ट

हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजो को जारी करते हुए बताया था कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.2% बढ़कर ₹222 करोड़ हो गया। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹161.9 करोड़ था। इस दौरान ज्वेलरी रिटेलर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹724.91 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी 89.7% बढ़कर ₹241.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹127.3 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 45.32% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में PAT ₹152.89 करोड़ रहा था। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.4% घटकर ₹927.34 करोड़ रहा।

₹2,702 करोड़ की फंडिंग पूरी

कंपनी ने तिमाही के दौरान प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹2,702.11 करोड़ जुटाए। इसमें फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी किए गए और इश्यू की 93% रकम हासिल हो चुकी है। तिमाही खत्म होने के बाद प्रमोटर्स ने 4.16 करोड़ अतिरिक्त वारंट को इक्विटी शेयरों में कन्वर्ट किया।

जुलाई में कंपनी के बोर्ड ने जरूरी मंजूरियों के अधीन ₹1,000 करोड़ तक जुटाने के लिए QIP प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Read more!
Advertisement