52 Week High पर पीसी ज्वैलर का शेयर ने छुआ 52 Week High, Q2 में 58% उछाला मुनाफा; 9% उछला स्टॉक

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 9 फीसदी उछलकर 52 Week High 20.17 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर आज यह स्टॉक 19.81 रुपये पर खुला था। PC Jeweller ने बीते बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों और कर्ज मुक्त होने की घोषणा के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की।

कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 9 फीसदी उछलकर 52 Week High 20.17 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर आज यह स्टॉक 19.81 रुपये पर खुला था

दूसरी तिमाही में मुनाफा 58% बढ़ा

PC Jeweller ने बीते बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58 फीसदी बढ़कर ₹330.66 करोड़ पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को ₹209.54 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की कुल आय भी 28 फीसदी बढ़कर ₹1,054.47 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹825.25 करोड़ थी। हालांकि, कंपनी का खर्च भी ₹688.85 करोड़ से बढ़कर ₹759.42 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी हुई पूरी तरह कर्ज मुक्त

तिमाही नतीजों के साथ PC Jeweller ने एक और बड़ी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसने सभी 14 बैंकों का बकाया कर्ज तय समय से पहले चुका दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है।

100 नए शोरूम खोलने की तैयारी

PC Jeweller ने कारोबार बढ़ाने के लिए अगले 12 से 18 महीनों में 100 तक बड़े शोरूम खोलने की योजना बनाई है। ये शोरूम टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में खोले जाएंगे। कंपनी कुछ शोरूम खुद चलाएगी, जबकि बाकी फ्रेंचाइजी मॉडल पर खोले जाएंगे।

Cupid के प्रोमोटर ने खरीदा शेयर

हाल ही में Cupid के प्रोमोटर आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5 करोड़ 10 लाख इक्विटी शेयरों को खरीदा था जिसकी वैल्यू करीब ₹73.59 करोड़ है। आदित्य कुमार हलवासिया ने ₹14.43 रुपये के भाव पर ये स्टॉक खरीदा था।

तीन साल में 485% का रिटर्न

PC Jeweller के शेयर ने 2026 में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 29 फीसदी और एक महीने में 28 फीसदी चढ़ा है। इस साल अब तक शेयर में 101 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले तीन साल में इसने करीब 485 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Read more!
Advertisement