मजबूत Q1 रिजल्ट के बाद उछला ये ज्वेलरी स्टॉक! जून तिमाही में 37% बढ़ा मुनाफा, शेयर में 7% तक की तेजी

सुबह 9:50 बजे तक कंपनी का शेयर 6.72% या 0.66 रुपये चढ़कर 10.48 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.42% या 0.63 रुपये की तेजी के साथ 10.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:50 बजे तक कंपनी का शेयर 6.72% या 0.66 रुपये चढ़कर 10.48 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.42% या 0.63 रुपये की तेजी के साथ 10.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा मजबूर Q1 रिजल्ट के बाद आई है। बीते सोमवार को कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि PC Jeweller का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.2% बढ़कर ₹222 करोड़ हो गया। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹161.9 करोड़ था। इस दौरान ज्वेलरी रिटेलर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹724.91 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी 89.7% बढ़कर ₹241.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹127.3 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 45.32% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में PAT ₹152.89 करोड़ रहा था। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.4% घटकर ₹927.34 करोड़ रहा।

₹2,702 करोड़ की फंडिंग पूरी

कंपनी ने तिमाही के दौरान प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹2,702.11 करोड़ जुटाए। इसमें फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी किए गए और इश्यू की 93% रकम हासिल हो चुकी है। तिमाही खत्म होने के बाद प्रमोटर्स ने 4.16 करोड़ अतिरिक्त वारंट को इक्विटी शेयरों में कन्वर्ट किया।

जुलाई में कंपनी के बोर्ड ने जरूरी मंजूरियों के अधीन ₹1,000 करोड़ तक जुटाने के लिए QIP प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

चाड में गोल्ड माइनिंग से लेकर नए उद्यम तक विस्तार

PC Jeweller ने अपने पारंपरिक रिटेल कारोबार से आगे भी विस्तार किया है। कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी PCJ Mining SARL को चाड में सेमी-मैकेनाइज्ड आर्टिसनल गोल्ड माइनिंग का लाइसेंस मिला है।

कंपनी ने National Skill Development Corporation (NSDC) और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ भी समझौते किए हैं। NSDC के साथ साझेदारी में PC Jeweller जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर के लिए National Entrepreneurs Empowerment Drive (NEED) में इंडस्ट्री और फ्रेंचाइजी पार्टनर की भूमिका निभाएगा। इस पहल के तहत पांच साल में PC Jeweller ब्रांड के तहत देशभर में 2 लाख तक माइक्रो-एंटरप्रेन्योर्स को जोड़ने की योजना है।

Read more!
Advertisement