PC Jeweller ने चुकाया 2 और बैंकों का कर्ज! प्रमोटर को मिले 1.10 करोड़ शेयर, स्टॉक में आई तेजी

कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया कि  उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 3 अगस्त 2026 को सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग को 1,10,50,000 (1.10 करोड़) इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। एक दूसरे फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने दो और बैंकों का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) ने अपने निवेशकों को दो बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। 

कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया कि  उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 3 अगस्त 2026 को सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग को 1,10,50,000 (1.10 करोड़) इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। ये शेयर 18 सितंबर 2025 को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए 9,72,22,222 फुली कन्वर्टिबल वारंट्स में से 1,10,50,000 वारंट्स के इक्विटी शेयरों में बदलने (कन्वर्जन) पर जारी किए गए हैं। इसके लिए बलराम गर्ग ने ₹14.91 करोड़ की बची हुई राशि जमा कराई, जो ₹13.50 प्रति वारंट (इश्यू प्राइस का 75%) के हिसाब से है। 

एक दूसरे फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने दो और बैंकों का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही कंपनी अब तक 14 बैंकों के कंसोर्टियम में से 7 बैंकों का पूरा कर्ज सफलतापूर्वक चुका चुकी है। खास बात यह है कि इन सभी 7 बैंकों का कर्ज तय समय (ड्यू डेट) से पहले ही प्री-पेमेंट करके पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा तिमाही में पूरी तरह कर्ज मुक्त (Debt-Free) बनने के अपने लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रही है और समय से पहले कर्ज चुकाना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

स्टॉक में तेजी

सुबह 10 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 2.18% या 0.21 रुपये चढ़कर 9.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.87% या 0.18 रुपये चढ़कर 9.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इससे पहले भी प्रोमोटर ने बढ़ाई थी हिस्सेदारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि पीसी ज्वैलर के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग को 3.05 करोड़ (3,05,50,000) इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। ये शेयर 3.05 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट के इक्विटी शेयरों में बदलने के बाद जारी किए गए हैं।

Read more!
Advertisement