ज्वेलरी शेयर में 5% की तेजी, कंपनी की संपत्तियां हुईं डेट फ्री - 3 महीने में 50% उछला स्टॉक
कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज और रिलीज लेटर मिलने के बाद अब कंपनी की सभी गिरवी रखी गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है।

ज्वेलरी कंपनियों में से एक, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर स्टॉक आज सुबह 10:41 बजे तक 4.74% या 0.66 रुपये चढ़कर 14.57 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर 4.75% या 0.66 रुपये पर की तेजी के साथ 14.56 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज और रिलीज लेटर मिलने के बाद अब कंपनी की सभी गिरवी रखी गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही पर्सनल और कॉर्पोरेट गारंटरों की गिरवी रखी गई संपत्तियां भी रिलीज कर दी गई हैं। संबंधित संपत्ति मालिकों को मूल टाइटल डीड यानी संपत्ति के मूल मालिकाना दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी और उसके व्यक्तिगत व कॉर्पोरेट गारंटरों की ओर से दिए गए सभी चार्ज, सिक्योरिटी, गारंटी और अंडरटेकिंग भी पूरी तरह मुक्त कर दिए गए हैं।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड ने अफ्रीकी देश चाड (Republic of Chad) में PCJ माइनिंग SARL नाम से एक नई सहायक कंपनी स्थापित की है।
इस नई कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 10 लाख CFA फ्रैंक है। यह कंपनी कीमती धातुओं के अयस्कों (जैसे सोना आदि) की खोज, खनन, उत्पादन, रिफाइनिंग और विपणन से जुड़े काम करेगी, साथ ही आयात-निर्यात और संबंधित सेवाएं भी देगी।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड के पास इस नई कंपनी में 66% हिस्सेदारी होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी संबंधित पार्टी लेन-देन (Related Party Transaction) के तहत नहीं आता और इसमें प्रमोटर समूह की कोई अलग रुचि नहीं है। PCJ माइनिंग SARL हाल ही में चाड में स्थापित हुई है और जल्द ही अपना बिजनेस शुरू करेगी।