पीसी ज्वैलर ने दिए दो बड़े अपडेट! वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹84 करोड़, भारत सरकार के साथ साइन किया बड़ा MoU
पीसी ज्वैलर ने वारंट कन्वर्जन के जरिए 84.70 करोड़ रुपये जुटाकर 20 करोड़ से ज्यादा नए शेयर अलॉट किए हैं। साथ ही कंपनी ने NSDC के साथ समझौता कर 5 साल में 2 लाख माइक्रो-उद्यमी तैयार करने की योजना बनाई है, जिससे बिजनेस विस्तार और ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

PC Jeweller Share Price: 6,137.78 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप ज्वेलरी कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) ने अपने निवेशकों को दो बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज रडार पर है।
कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने पहले 30 सितंबर 2024 और 11 अक्टूबर 2024 को कुल 48.08 करोड़ फुली कन्वर्टिबल वारंट्स प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर (पब्लिक) कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए थे।
अब 28 मार्च 2026 को बोर्ड ने सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव पास कर 2,00,97,056 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 20,09,70,560 नए इक्विटी शेयर (₹1 फेस वैल्यू) चार निवेशकों को अलॉट किए गए हैं।
यह कन्वर्जन तब हुआ जब निवेशकों ने प्रति वारंट ₹42.15 (जो इश्यू प्राइस का 75% है) के हिसाब से कुल ₹84.70 करोड़ की बाकी राशि जमा की।
वहीं एक दूसरे एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने 26 मार्च 2026 को भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाली National Skill Development Corporation (NSDC) के साथ एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत कंपनी को जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में इंडस्ट्री/फ्रेंचाइज पार्टनर चुना गया है।
इस साझेदारी का उद्देश्य अगले 5 सालों में PC Jeweller ब्रांड के तहत देशभर में करीब 2 लाख माइक्रो-उद्यमियों को तैयार करना और उन्हें जोड़ना है। NSDC इस पहल को “नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप ड्राइव (NED)” के तहत चला रहा है, जिसका मकसद रोजगार बढ़ाना, नए उद्यमी तैयार करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
यह योजना कुल 15 सेक्टर्स में लागू होगी, जहां हर सेक्टर के लिए एक प्रमुख पार्टनर चुना गया है। इस MoU के जरिए कंपनी को अपने बिजनेस और रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने का भी बड़ा मौका मिलेगा।
PC Jeweller Share Price
कंपनी का शेयर दोपहर 12:02 बजे तक एनएसई और बीएसई पर 2.13% या 0.17 रुपये टूटकर 7.81 रुपये पर कारोबार कर रहा था।