ज्वेलरी कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा, 98% चुकाया कर्ज; इसी महीने पूरी तरह Debt-Free होने की तैयारी

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पीसी ज्वैलर ने इसी महीने पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) होने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज 6% से अधिक चढ़कर बंद हुआ। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पीसी ज्वैलर ने इसी महीने पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) होने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को हुए Settlement Agreement के तहत एक और बैंक का पूरा बकाया कर्ज सफलतापूर्वक चुका दिया है। इस भुगतान के साथ कंपनी ने 14 कंसोर्टियम बैंकों में से 12 बैंकों का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। 

कंपनी के मुताबिक, इस ताजा भुगतान के बाद बैंकों के कुल बकाया कर्ज का 98% से ज्यादा हिस्सा चुकाया जा चुका है। अब कंपनी पर बैंकों के बकाया कर्ज का 2% से भी कम हिस्सा बाकी है। कंपनी ने कहा है कि वह बाकी बकाया रकम भी इसी महीने चुकाकर पूरी तरह कर्जमुक्त होने के अपने लक्ष्य पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।

कंपनी का पूरी तरह कर्जमुक्त होना उसकी बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है। इससे कंपनी के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा और उसकी वित्तीय स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है।

PC Jeweller Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 6.33% या 0.81 रुपये चढ़कर 13.60 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 5.39% या 0.69 रुपये चढ़कर 13.48 रुपये पर बंद हुआ।

कैसे रहे थे Q1 नतीजे?

PC Jeweller का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.2% बढ़कर ₹222 करोड़ रहा था। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹161.9 करोड़ था। इस दौरान ज्वेलरी रिटेलर का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹724.91 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA भी 89.7% बढ़कर ₹241.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹127.3 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 45.32% की बढ़ोतरी हुई। मार्च तिमाही में PAT ₹152.89 करोड़ रहा था। हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.4% घटकर ₹927.34 करोड़ रहा।

Read more!
Advertisement